Skip to main content

ताजा खबर

“अगली चार टेस्ट पारियों में दो शतक लगाएंगे विराट”- पूर्व चीफ सेलेक्टर ने की भविष्यवाणी

अगली चार टेस्ट पारियों में दो शतक लगाएंगे विराट- पूर्व चीफ सेलेक्टर ने की भविष्यवाणी
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म के बीच अपना समर्थन दिया है और भविष्यवाणी की है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का अंत तीन शतकों के साथ करेंगे। बता दें कि, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शतकीय पारी खेली थी लेकिन अगली चार पारियों में उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाने वाले विराट कोहली उसके बाद चार पारियों में सिर्फ 26 रन ही बना सके हैं। इस साल उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत के दौरान चेतन शर्मा ने उम्मीद जताई है कि कोहली आने वाले मैचों में अच्छा करेंगे।

TOI के हवाले से चेतन शर्मा ने कहा, ”वह ऐसा खिलाड़ी है, जिसने हमारे लिए काफी कुछ हासिल किया है। जिसने हमारी उम्मीद को बढ़ाया है। मुझे विश्वास है कि वह अच्छा करेगा। उम्मीद करते हैं कि अगले दो मैचों में वह दो शतक लगायेगा। मैंने सीरीज से पहले भविष्यवाणी की थी कि वह ऑस्ट्रेलिया में तीन शतक बनायेगा।”

कोहली ने पिछली तीन पारियों में 21 रन बनाए हैं। पर्थ में शतक लगाने के बाद वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएं हैं। 2020 के बाद से उनके नाम सिर्फ तीन शतक है। उन्होंने पिछले चार साल में 31.67 के औसत से 65 पारियों में 1964 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर भारत को WTC फाइनल में पहुंचना है तो विराट कोहली को अब सीरीज के बचे हुए दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

मेलबर्न टेस्ट में बड़ी पारी खेल सकते हैं विराट

विराट कोहली ने मेलबर्न में खेली अभी तक 3 मैच की 6 पारियों में 52.66 की लाजवाब औसत के साथ 316 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके नाम 1 शतक और दो अर्धशतक हैं। उनके इन आकड़ों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि विराट आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 6 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद, कंगारू टीम की कुछ वीडियो काफी तेजी...

‘मुझे उसके लिए बुरा लगता है’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की बिगड़ती तबीयत पर बोले कपिल देव

Kapil Dev (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान की खराब...

शान मसूद से क्यों छिनी कप्तानी और बाबर आजम को दोबारा कैसे मिली कमान? चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने खोला राज

Aaqib Javed Explains Pakistan’s Test Captaincy Switch (image via getty) रविवार, 5 जुलाई को पाकिस्तान क्रिकेट में एक बड़े बदलाव के तहत, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले...

एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’

Ellyse Perry (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित...