Skip to main content

ताजा खबर

“अगर वो अप्रोच में सुधार करें तो टी20 में…”- केएल राहुल को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने दिया ऐसा बयान

“अगर वो अप्रोच में सुधार करें तो टी20 में…”- केएल राहुल को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने दिया ऐसा बयान

KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। केएल राहुल ने इस फॉर्मेट में भारत के लिए आखिरी मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान खेला था। राहुल को जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरे के टी20 सीरीज में भी मौका नहीं मिला, जो इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि मैनेजमेंट अब उन्हें एक टी20 फॉर्मेट प्लेयर के रूप में नहीं देखती है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी डोड्डा गणेश का मानना है कि केएल राहुल अब भी खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में कमबैक कर सकते हैं। हालांकि राहुल को अपने इंटेंट में बदलाव करने की जरूरत है।

अप्रोच में सुधार करते हैं तो वह अभी भी वापसी कर सकते हैं- डोड्डा गणेश

डोड्डा गणेश ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा,

अगर केएल राहुल टी20 में अपने अप्रोच में सुधार करते हैं तो वह अभी भी वापसी कर सकते हैं और टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। वह इतने अच्छे टैलेंट है कि लंबे समय तक उसकी कमी खलती रहेगी। 

केएल राहुल ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 136.13 की स्ट्राइक रेट से 520 रन बनाए थे।

केएल राहुल और पंत में से किसी एक को चुनना मुश्किल है- रोहित शर्मा

भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है। टी20 सीरीज में जीत के बाद टीम अब रोहित शर्मा की कप्तानी में 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में केएल राहुल और ऋषभ पंत दोनों में से किसे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग 11 में जगह दी जानी चाहिए, यह कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के एक बड़ा सिरदर्द रहने वाला है।

केएल राहुल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए शानदार खेल दिखाया है। वहीं, ऋषभ पंत ने इंजरी के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी, वह अब वनडे फॉर्मेट में भी धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार है।

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले बात करते हुए कहा,

केएल राहुल और ऋषभ पंत में से किसी एक को चुनना मुश्किल है। दोनों अपने-अपने तरीके से मैच विनर हैं। लेकिन यह एक अच्छी समस्या है और मैं इस तरह की समस्याएं चाहता हूं। हम कल फैसला करेंगे।

আরো ताजा खबर

“धोनी ने उस फाइनल का जिक्र तक नहीं किया” – 2011 WC के बाद CSK में अपने अनुभव पर बोले श्रीलंकाई दिग्गज

Sri Lankan Star Recalls CSK Stint After 2011 World Cup Heartbreak (image via getty) श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने हाल ही में 2011 के यादगार वनडे वर्ल्ड...

एमएस धोनी नहीं, आशीष नेहरा के पास है सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन – मोईन अली

Moeen Ali picks Ashish Nehra over MS Dhoni as best cricketing brain (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस...

श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया फील्डिंग कोच, शुभदीप घोष को मिली जिम्मेदारी

Subhadeep Ghosh appointed as India’s new fielding coach (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया...

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी 15 सदस्यीय टीम की कमान 

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल में ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम...