Skip to main content

ताजा खबर

“अगर विराट को जगाना है तो उनको ये बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच है”- अख्तर ने बताया Kohli की वापसी का तरीका

Shoaib Akhtar And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले संघर्ष कर रहे विराट कोहली को अपना समर्थन दिया है। कोहली जिन्हें अपने आखिरी वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया था, वो हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। 

मॉडर्न डे ग्रेट कहे जाने वाले विराट ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच में नाबाद शतक के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत की, लेकिन वह इस लय को आगे बढ़ाने में असफल रहे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में सिर्फ 190 रन बनाने में कामयाब रहे। ऐसे में अब भारत के सामने चैंपियंस ट्रॉफी जैसा बड़ा टूर्नामेंट है। भारत को अगर वो टूर्नामेंट जीतना है तो विराट का फॉर्म में रहना बेहद जरूरी है।

Shoaib Akhtar ने बताया कैसे अपना खोया हुआ फॉर्म हासिल करेंगे Virat Kohli

इसी बीच हाल ही में जब पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से रोहित और विराट कोहली की फॉर्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने किंग कोहली को जगाने का तरीका बताया। अख्तर का कहना है कि अगर विराट कोहली को जगाना है तो उन्हें बस इतना बता दो कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच है।

स्पोर्ट्स तक के साथ इंटरव्यू के दौरान शोएब अख्तर ने कहा कि,  “देखिए अगर विराट कोहली को जगाना है तो उनको ये बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच है, वो उठ जाएंगे। देखिए मेलबर्न में जो उन्होंने पारी खेली थी। तो वो जाग जाएंगे। बहुत सारे प्लेयर जिनके पास फॉर्म नहीं होती वो आ जाती है।”

टीम इंडिया वर्तमान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी कर रही है जो 19 फरवरी से शुरू होने वाली है, इससे पहले मेन इन ब्लू इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी जो मेगा से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए आखिरी असाइनमेंट होगी। 

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के कारण सैम करन टूर्नामेंट से बाहर, RR कर रहा है रिप्लेसमेंट की तलाश

IPL 2026: Sam Curran (image via getty) राजस्थान रॉयल्स को 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार ऑलराउंडर और नए खिलाड़ी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क

Delhi Capitals to be without Mitchell Starc for start of IPL 2026 (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मैचों में...

IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स: विराट कोहली अब भी RCB की धड़कन हैं

Virat Kohli is Still the Heartbeat of RCB: AB de Villiers Ahead of IPL 2026 (image via getty) एबी डीविलियर्स के अनुसार, विराट कोहली भले ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

20 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान पद से इस्तीफा दिया अनुभवी ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान के पद से...