Skip to main content

ताजा खबर

“अगर वह संन्यास लेते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा”- सिडनी टेस्ट से पहले रोहित को लेकर शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

“अगर वह संन्यास लेते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा”- सिडनी टेस्ट से पहले रोहित को लेकर शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma and Ravi Shastri. (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर अपनी बात रखी, जो शुक्रवार, 3 जनवरी को सिडनी में शुरू हो रहा है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने शास्त्री ने कहा अगर रोहित पांचवें मैच के खत्म होने के बाद रेड बॉल फॉर्मेट से संन्यास ले लें तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा।

रोहित का ये कमेंट तब आया जब 37 वर्षीय बल्लेबाज सीरीज की पांच पारियों में केवल 31 रन ही बना पाए हैं। सीनियर बल्लेबाज अपनी पिछली 15 पारियों में 10.93 की औसत से सिर्फ 165 रन बना सके हैं, जिसमें वो सिर्फ एक अर्धशतक जड़ पाए।

Rohit Sharma को लेकर Ravi Shastri ने दिया बड़ा बयान

रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा कि, “अगर मैं रोहित शर्मा के आस-पास होता, तो मैं उससे कहता कि जाओ और धमाका करो। मैदान पर जाओ और धमाका करो। अभी, जिस तरह से वह खेल रहा है, वह बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। उसे विपक्षी टीम पर आक्रमण करना होगा और देखना होगा कि क्या होता है।”

शास्त्री ने आगे कहा, “वह अपने करियर पर फैसला लेंगे, लेकिन अगर वह संन्यास लेते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि उनकी उम्र अब कम नहीं रह गई है। शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी इंतजार कर रहे हैं, जिनका औसत 2024 में 40 से अधिक है। उस क्वालिटी वाले खिलाड़ी को बेंच पर बैठे देखना आपको आश्चर्यचकित करता है।

इसलिए मुझे आश्चर्य नहीं होगा, लेकिन यह अंततः उनका निर्णय है। अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो यह एक अलग कहानी है। अन्यथा, यह उनके लिए शानदार प्रदर्शन करने का सही समय हो सकता है।”

आपको बता दें कि इसके साथ ये भी खबरें आ रही हैं कि, रोहित शर्मा को पांचवें टेस्ट मैच से ड्रॉप किया जा सकता है। अगर रोहित सिडनी टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं तो ऐसे में ये कहना गलता नहीं होगा कि व्हाइट जर्सी में हिटमैन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है और अब शायद उन्हें इस फॉर्मेट में भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...

SM Trends: 9 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी-डे और वन-डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान...

“क्या आप भी घर नहीं गए?” इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों ने पाकिस्तानी टीम के ड्रामे की उड़ाई खिल्ली

ENG vs PAK: England Greats Mock Pakistan Cricket Chaos Amid Squad Clear-Out (Image credit Twitter – X) ENG vs PAK: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के...

BBL 2026-27: Adam Zampa की होबार्ट हरिकेन्स में हुई एंट्री, बोले- ‘विदेशी खिलाड़ियों को अभी भी मिलता है ज्यादा फायदा’

Adam Zampa Joins Hobart Hurricanes on Two-Year Deal, Questions BBL Pay Parity for Local Stars (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग-स्पिनर एडम जम्पा ने होबार्ट हरिकेंस के साथ दो...