Skip to main content

ताजा खबर

अगर वहां रोहित, विराट या बुमराह नहीं हैं, तो लीडरशिप में कमी आ जाती है: रविचंद्रन अश्विन 

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टेस्ट और वनडे क्रिकेट टीम में कप्तानी के इस समय तीन प्रमुख खिलाड़ी मौजूद हैं, जो कप्तानी कर सकते हैं। रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ऐसे 2 खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

हालांकि, आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने युवा शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट टीम का उपकप्तान बनाया है। दूसरी ओर, अब इस बात को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान सामने आया है। अश्विन का कहना है कि अगर वहां रोहित, विराट या बुमराह नहीं हैं, तो लीडरशिप में कमी आ जाती है।

रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से अश्विन ने टीम इंडिया की लीडरशिप को लेकर कहा- टीम इंडिया में यह भरने के लिए बड़े जूते हैं। मैं बहुत ईमानदारी से कह रहा हूं।

अगर रोहित शर्मा चोटिल हैं और चैंपियंस ट्राॅफी में शुभमन गिल को कप्तानी करनी है, तो मैं उसे अपनी आंखों में आंसू भरकर देखूंगा। उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है, लेकिन एक कप्तान के तौर पर उनकी प्रगति अभी बहुत छोटी है।

अश्विन ने आगे कहा- अंडर- 19 वर्ल्ड कप में भी पृथ्वी शाॅ ने टीम की कप्तानी की थी, गिल ने नहीं। मैं इसे मौटे तौर पर देख रहा हूं। हां, लेकिन यह बहस योग्य है, लेकिन यह बात बेतुकी नहीं हैं। मैं ये बात काफी बार कहता आया हूं कि भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तानी की कमी है। अगर वहां रोहित, विराट या बुमराह नहीं हैं, तो कप्तानी में कमी आ जाती है।

गिल को लेकर अश्विन ने कहा- मैंने उन्हें काफी करीब से देखा है, वे अभी सीख रहे हैं, पर उन्हें बुनियादी बातें सिखानी होंगी। उनके पास रोहित शर्मा की कप्तानी में निखरने का सुनहरा मौका है। टीम में ऋषभ पंत के रूप में टीम इंडिया में एक संभावित जूनियर भी मौजूद है।

আরো ताजा खबर

“मैंने तुम्हें आगे बढ़ते देखा है” – मिताली राज ने अपना ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ने पर स्मृति मंधाना को दी बधाई

Mithali Raj Hails Smriti Mandhana After Record-Breaking Knock (image via X) Mithali Raj congratulates Smriti Mandhana: गुरुवार, 3 सितंबर को भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने सभी फॉर्मेट में महिलाओं के...

SM Trends: 4 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) महिला एशिया कप में हांगकांग महिला टीम के खिलाफ 137 रनों से बड़ी जीत हासिल करने के बाद, स्मृति मंधाना हांगकांग, चीन के खिलाड़ियों...

BCCI की मुंबई में हुई समीक्षा बैठक से क्यों गायब रहे चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर? सामने आई बड़ी वजह

Ajit Agarkar (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया स्थिति और भविष्य की योजनाओं को लेकर, 3 सितंबर को मुंबई में BCCI मुख्यालय में एक अहम समीक्षा...

18वां शतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका, दिग्गज मेग लैनिंग को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 18th Century to Overtake Meg Lanning at the Top (image via X) 3 सितंबर, गुरुवार को महिला एशिया कप के सातवें मैच में भारत की ओपनर स्मृति...