Skip to main content

ताजा खबर

‘अगर वरुण वापसी कर सकते हैं, तो मैं भी जरूर कर सकता हूं’ टीम इंडिया में वापसी को लेकर वेंकटेश अय्यर

Venkatesh Iyer (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम से काफी समय से बाहर चल रहे ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer), सऊदी अरब के जेद्दाह में जारी आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। बता दें कि अय्यर को तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 23.75 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि देकर अपने साथ जोड़ा है।

इस ऑक्शन से पहले किसी को भी उम्मीद नहीं थी, कि वेंकटेश को इतनी ज्यादा रकम में केकेआर अपने साथ जोड़ेगी। वेंकटेश आईपीएल नीलामी में बिकने वाले तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। तो वहीं ऑक्शन पैसों की बारिश होने के बाद, वेंकटेश ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। वेंकटेश का कहना है कि अगर वरुण वापसी कर सकते हैं, तो मैं भी जरूर कर सकता हूं।

वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि आईपीएल नीलामी में रिकाॅर्ड बनाने के बाद, स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ एक इंटरव्यू में वेंकटेश ने कहा- एक बार जब मैं आईने में देख सकूं और कह सकूं, मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हूं, तभी मैं इसके बारे में सोचूंगा। लेकिन मुझे लगता है मैं तैयार हूं, लेकिन ईमानदारी से कहूं, तो मुझे इसके बारे में सच का सामना करना होगा।

वेंकटेश ने आगे कहा- लेकिन कहीं न कहीं, मुझे और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। मुझे और अधिक विकेट लेने की जरूरत है, मुझे बड़ा इम्पैक्ट डालने की जरूरत है। लेकिन मैं वहां पहुंच रहा हूं, मैं वास्तव में वापसी के करीब हूं। टीम में अच्छी प्रतिस्पर्धा देखना वाकई सुखद है। अगर वरुण (चक्रवर्ती) वापसी कर सकते हैं, तो मैं भी जरूर कर सकता हूं। इससे मुझे बहुत आशा मिलती है।

Venkatesh Iyer के आईपीएल करियर पर एक नजर

साल 2022 में टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच खेल चुके 29 वर्षीय ऑलराउंडर के आईपीएल करियर के बारे में बताएं, तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 50 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 31.57 की औसत और 137.13 के स्ट्राइक रेट से कुल 1326 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में सिर्फ तीन विकेट हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

‘आप उसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?’ – संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर बचपन के कोच ने सिलेक्टर्स को लताड़ा

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के आगामी टी20आई दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद, सिलेक्शन को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।...

‘बचपन से हम इसका सपना देखते हैं’ – लॉर्ड्स पर ऐतिहासिक महिला टेस्ट को लेकर हरमनप्रीत कौर का बयान

Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। शुक्रवार, 10 जुलाई से इंग्लैंड महिला और भारत महिला...

ZIM vs BAN: हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोट के चलते मुस्तफिजुर रहमान 4 हफ्तों के लिए बाहर, ‘द हंड्रेड’ खेलने पर भी संदेह

Mustafizur Rahman (image via getty) जिम्बाब्वे दौरे पर बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके मुख्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान दाहिने हैमस्ट्रिंग में ग्रेड 1...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 5th T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारतीय टीम शनिवार, 11 जुलाई को साउथेम्प्टन के ‘द रोज बाउल’ में इंग्लैंड के...