Skip to main content

ताजा खबर

अगर रोहित शर्मा बाउंड्री पर फील्डिंग करेंगे तो…: पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

अगर रोहित शर्मा बाउंड्री पर फील्डिंग करेंगे तो…: पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेंद्र खन्ना ने वनडे क्रिकेट में अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा की फील्डिंग की काबिलियत पर सवाल उठाए हैं। सुरेंद्र खन्ना का मानना है कि रोहित शर्मा मैदान पर इतने शार्प फील्डर नहीं है और अगर भारतीय कप्तान बाउंड्री पर खड़े होते हैं तो बल्लेबाज आसानी से दो रन ले सकता है।

बता दें कि, हाल ही में आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई है। आगामी टूर्नामेंट में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि जसप्रीत बुमराह इस समय पूरी तरीके से फिट नहीं है और अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक वो अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो ही वो आगामी टूर्नामेंट में भाग ले पाएंगे।

रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए सुरेंद्र खन्ना ने ANI को बताया कि, ‘कप्तान बहुत ही कमजोर है। मेरा मानना यह है कि अगर रोहित शर्मा बाउंड्री पर फील्डिंग करते हैं तो कोई भी बल्लेबाज आसानी से दो रन ले सकता है।’

विराट कोहली को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि, ‘अनुभवी बल्लेबाज स्लिप में भी फील्डिंग करते हैं और 30 यार्ड घेरे के अंदर भी फील्डिंग करते हैं। कोहली फील्डिंग में रन नहीं बना रहे हैं। मैं यही दुआ करूंगा कि अनुभवी खिलाड़ी जल्द ही अपने फॉर्म में वापस आ जाए।’

शुभमन गिल को उपकप्तान बनाए जाने को लेकर भी सुरेंद्र कुमार ने अपना पक्ष रखा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुभमन गिल को टीम इंडिया का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इसको लेकर पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि, ‘यह बहुत ही अच्छा और सकारात्मक बदलाव है। जो भी खिलाड़ी नई जनरेशन में रोहित शर्मा से कप्तानी लेना चाहता है उसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। शुभमन गिल को जिंबाब्वे में कप्तान के रूप में भेजा गया था। युवा खिलाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इस खिलाड़ी को फॉर्म में वापस आना बेहद जरूरी है।’

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टीम इंडिया की बात की जाए तो यह काफी मजबूत दिख रही है। आगामी टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने को देखेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...