Skip to main content

ताजा खबर

अगर रोहित शर्मा को जीतने है टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आगामी मुकाबले तो भारतीय कप्तान, कपिल देव की इस सलाह को जरूर मानें

Kapil Dev and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज यानी 12 जून को महत्वपूर्ण मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच में खेला जाना है। इस मैच से पहले पूर्व कप्तान कपिल देव ने रोहित शर्मा को यह सलाह दी है कि वो अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह से गेंदबाजी की ओपनिंग करवाए।

बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को दोनों ही मैच में नई गेंद से गेंदबाजी दी है। कपिल देव के मुताबिक इस समय जसप्रीत बुमराह से बेहतर विकल्प ओपनिंग गेंदबाजी के लिए भारतीय टीम के पास और कोई भी नहीं है। उनके मुताबिक अगर पावरप्ले में जसप्रीत बुमराह विरोधी टीम के टॉप ऑर्डर का विकेट अपने नाम कर लेते हैं तो भारतीय टीम मैच में अपनी पकड़ पूरी तरह से बना लेगी।

कपिल देव ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि, ‘जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर देना चाहिए क्योंकि अनुभवी खिलाड़ी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अगर आप उन्हें पांचवा या पावरप्ले का अंतिम ओवर देंगे तो मैच आपके हाथ से निकल जाएगा। यह कोई टेस्ट मैच नहीं है। टी20 में आपको अपने सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को गेंदबाजी देनी चाहिए। अगर बुमराह जल्द विकेट लेंगे तो विरोधी टीम के ऊपर दबाव भी बढ़ जाएगा। यह सकारात्मक मानसिकता है। यही नहीं अगर बुमराह शुरुआत में कुछ विकेट ले लेंगे तो बाकी गेंदबाजों के लिए भी काम आसान हो जाएगा।’

जसप्रीत बुमराह ने हम सबको गलत साबित कर दिया: कपिल देव

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि, ‘जिस तरीके का जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी एक्शन है हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वो इतना ज्यादा क्रिकेट खेल पाएंगे। जिस तरीके से वो भागते हैं उनके शरीर और कंधे में दबाव पड़ता है। लेकिन उन्होंने हम सबको गलत साबित किया है।’

भारतीय टीम ने अभी तक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। अपने पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था जबकि दूसरे मैच में टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। अब अगर भारत को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...