Skip to main content

ताजा खबर

“अगर रोहित ये फाइनल हार जाते हैं तो वह शायद बारबाडोस महासागर में कूद जाएंगे”- सौरव गांगुली का हैरान करने वाला बयान

अगर रोहित ये फाइनल हार जाते हैं तो वह शायद बारबाडोस महासागर में कूद जाएंगे- सौरव गांगुली का हैरान करने वाला बयान

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल आज (29 जून) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को एक अहम सलाह देते हुए बताया है कि टीम को आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त करने के लिए क्या करने की जरूरत है। गांगुली ने भारतीय टीम से बेखौफ क्रिकेट खेलने के लिए कहा है।

बता दें कि, रोहित एंड कंपनी के सामने 17 साल के सूखे को खत्म करने की चुनौती है। भारतीय टीम पिछले साल अपने घर में वनडे वर्ल्ड कप फाइनल हारकर खिताब से चूक गई थी। ऑस्ट्रेलिया से हारकर उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया था। ऐसे में विंडीज में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उम्मीद है कि टीम इंडिया रोहित की कप्तानी में जरूर विश्व चैंपियन बनेगी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत जीतगा टी-20 वर्ल्ड कप- सौरव गांगुली

PTI से बातचीत के दौरान सौरव गांगुली ने कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि वह सात महीने के अंदर वर्ल्ड कप के दो फाइनल हारेंगे। अगर वह सात महीने में अपनी कप्तानी में दो फाइनल हार जाते हैं तो वह शायद बारबाडोस महासागर में कूद जाएंगे। उन्होंने आगे बढ़कर नेतृत्व किया, शानदार बल्लेबाजी की और मुझे उम्मीद है कि यह जारी रहेगा। आशा है कि भारत खिताब के साथ अभियान खत्म करेगा। टीम को बेखौफ होकर खेलना चाहिए।”

गांगुली ने कहा कि कई बार आईपीएल खिताब जीतना बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि यह टूर्नामेंट काफी लंबा चलता है। गांगुली ने कहा, रोहित के नाम पांच आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। आईपीएल जीतना कभी-कभी अधिक कठिन होता है।

मुझे गलत मत समझिए, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आईपीएल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बेहतर है। आपको आईपीएल जीतने के लिए कई मैच जीतने होते हैं। यहां आपको विश्व कप जीतने के लिए आठ–नौ मैच जीतने होंगे। विश्व कप जीतने पर अधिक सम्मान मिलता है और मुझे उम्मीद है कि रोहित ऐसा करेंगे।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...