Skip to main content

ताजा खबर

अगर मैं वो हासिल करने की कोशिश करूंगा जो रोहित और विराट ने हासिल किया, तो इससे दबाव बढ़ेगा: शुभमन गिल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। इस सीरीज के दौरान पहली बार टीम इंडिया की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में सौंपी गई है। सीरीज का पहला मैच आज 6 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है।

तो वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत हासिल करने के बाद, टीम इंडिया की पहली सीरीज होने वाली है। साथ ही अब खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि दोनों दिग्गज क्रिकेटरों ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फाॅर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया था।

दूसरी ओर, जब भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच होने वाले पहले टी20 मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और विराट कोहली की लैगेसी को लेकर गिल से सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले आयोजित काॅन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा- दबाव और अपेक्षाएं हमेशा रहती है। लेकिन मुझे लगता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जो हासिल किया है, अगर मैं उसे हासिल करने या उस तक पहुंचने के लिए जाऊंगा तो मुश्किल होगी।

गिल ने आगे कहा- प्रत्येक खिलाड़ी के अपने व्यक्तिगत लक्ष्य होते हैं, जहां वह पहुंचना चाहता है ताकि दबाव खुद पर बना रहे। यदि आप वहां पहुंचना चाह रहे हैं जहां कोई पहले ही पहुंच चुका है तो आप और भी अधिक दबाव आ जाता है। जाहिर है दबाव होगा, उन्होंने भारत के लिए बहुत कुछ हासिल किया है। वे दोनों मेरे आदर्श खिलाड़ी हैं और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं।

दूसरी ओर, आपको पहले टी20 मैच के बारे में बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में गिल बल्ले और कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...