Skip to main content

ताजा खबर

‘अगर मैं उनकी जगह होता तो…’, पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा के पर्थ टेस्ट में नहीं खेलने पर दिया चौंकाने वाला बयान

Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी वाइफ रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है। बच्चे की जन्म की संभावनाओं के चलते ही रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे। अब बेटे के जन्म के बाद रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि वह परिवार के साथ रहेंगे।

इस बीच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली चाहते हैं कि रोहित शर्मा जल्द से जल्द पर्थ टेस्ट के लिए रवाना हों। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट से पहले गांगुली ने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत के टेस्ट कप्तान पर्थ में शुरुआती मैच खेलें, क्योंकि टीम को लीडरशिप की जरूरत है।

सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं- सौरव गांगुली

रेवस्पोर्ट्ज़ से बात करते हुए, गांगुली ने कहा कि रितिका ने उनके बच्चे को जन्म दिया है, इसलिए सलामी बल्लेबाज अब ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर सकते हैं और पहले टेस्ट से पहले फॉर्म में आ सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि रोहित शर्मा जल्द ही चले जाएंगे क्योंकि टीम को लीडरशिप की जरूरत है। उनकी पत्नी ने कल रात बच्चे को जन्म दिया है, इसलिए मुझे यकीन है कि वह जा सकते हैं। वह जितनी जल्दी हो सके जा सकते हैं। अगर मैं उनकी जगह पर होता, तो मुझे पर्थ टेस्ट खेलना चाहिए।

गांगुली ने कहा कि, मुकाबला अभी एक सप्ताह दूर है। क्योंकि यह एक बड़ी सीरीज है, वह इसके बाद ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। वह एक शानदार कप्तान हैं। भारत को शुरुआत के लिए उनके लीडरशिप की जरूरत है।

शुभमन गिल पहले टेस्ट से हुए बाहर

वहीं पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल (Shubman Gill) को शनिवार (16 नवंबर) पर्थ में मैच सिमुलेशन के दौरान स्लिप में फील्डिंग करते समय उंगली में चोट लग गई। रिपोर्ट्स की मानें तो, उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है जिसके चलते वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

 

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...