Skip to main content

ताजा खबर

“अगर मेरे और उनके बीच में कभी कोई लड़ाई-झगड़ा होता….”- अश्विन संग ‘खटास’ पर हरभजन ने तोड़ी चुप्पी

“अगर मेरे और उनके बीच में कभी कोई लड़ाई-झगड़ा होता….”- अश्विन संग ‘खटास’ पर हरभजन ने तोड़ी चुप्पी
Harbhajan Singh and Ravi Ashwin. (Photo Source: Getty Images)

रविचंद्रन अश्विन ने इस सप्ताह की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के बाद अपने शानदार करियर का अंत करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 38 वर्षीय स्पिनर सभी प्रारूपों में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में इस खेल को अलविदा कहा। विकेट लेने के मामले में वह केवल महान अनिल कुंबले से पीछे थे।

टेस्ट क्रिकेट पर अश्विन का प्रभाव शानदार रहा है। उन्होंने 11 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किए, जो मेंस के टेस्ट इतिहास में किसी भी क्रिकेटर द्वारा सबसे अधिक है। वो अपने शानदार प्रदर्शन के दमपर भारत के सबसे बड़े मैच विनर बनने में कामयाब रहे, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। अश्विन के संन्यास के बाद हरभजन ने अब अश्विन संग खटास की अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

हरभजन ने अश्विन के साथ अपने दोस्ती को लेकर सारी सच्चाई खोलकर रखी दी है। बता दें कि 38 वर्षीय अश्विन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है। उन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट चटकाए। वह अनिल कुंबले (619) के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन (417) भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। 

हरभजन सिंह ने आर अश्विन के साथ मनमुटाव को लेकर तोड़ी चुप्पी

हरभजन ने अश्विन के रिटायरमेंट के बाद अपने यूट्यूब पर कहा, ”मैं, सोशल मीडिया उतना ही पढ़ता हूं, जितनी मुझे जरूरत है। अगर मेरे और अश्विन के बीच में कभी कोई लड़ाई-झगड़ा होता मैं पहल करता और उनके पासा जाता कि भाई क्या बात है? कभी हमारे बीच खटास नहीं रही। ना ही कभी ऐसा होगा क्योंकि जो उनके किस्मत है, वो उन्हें मिलेगा और जो मेरी किस्मत में है, वो मुझे मिलेगा। वह भारत के लिए एक शानदार गेंदबाज रहे हैं। मैं उनके उपलब्धियों के लिए बहुत खुश हूं। लोग ट्विटर पर बातों को घुमाकर और बढ़ा-चढ़ाकर चर्चा करते हैं। वो लोगों का देखने का नजरिया है।”

भज्जी ने कहा, ”क्योंकि मैं थोड़ा वोकल हूं भारत की पिचों को लेकर। भारतीय टीम जिन पिचों पर खेलती है, वो क्रिकेट के लिए सही नहीं हैं। बहुत ज्यादा स्पिनिंग ट्रैक हैं, जहां दो-ढाई दिन में मैच खत्म हो जाता है। ऐसी पिचों का हमें हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खामियाजा भुगतना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने भारत का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत के पास कितनी अच्छी टीम है। आपके पास टॉप क्लास स्पिनर- अश्विन और जडेजा हैं। आपके पास बुमराह-शमी जैसे टॉप क्लास बॉलर हैं। शानदार बल्लेबाज हैं तो ऐसी पिच बनाने की क्या जरूरत है, जिससे दूसरी टीम गेम में आती है।”

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026 – ग्रुप स्टेज में इन 3 अंडररेटेड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप चरण अब समाप्त हो चुका है और टूर्नामेंट सुपर-8 दौर में प्रवेश कर...

NZ vs PAK: सुपर 8 के पहले मैच में होगी कांटे की टक्कर, जाने क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

NZ vs PAK: head to head stats (image via getty) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में, न्यूजीलैंड शनिवार (21 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम...

‘मैं यह चैप्टर बंद करता हूं’ – राहुल चाहर ने पत्नी इशानी जौहर से अलग होने की पुष्टि की!

T20 World Cup 2026 India Pakistan (Image credit Twitter – X) भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक अहम जानकारी साझा करते हुए पत्नी ईशानी...

T20 WC 2026, NZ vs PAK: बाबर आजम को किया जाएगा बाहर? दोनों टीमों की संभावित XI पर डालें नजर

T20 WC 2026, NZ vs PAK (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 स्टेज का 41वां मैच 21 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और...