Skip to main content

ताजा खबर

अगर भारत हुआ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर तो किस टीम को होगा फायदा?? समझिए पूरा सिनेरियो

Team India (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान ने 1996 के बाद से कभी भी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की है और 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर आतंकवादी हमले के कारण उनका आयोजन ख़राब हो गया था। हालांकि, पाकिस्तान ने 10 साल के अंतराल के बाद अपनी पहली घरेलू सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। वहीं पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी के अधिकार हासिल करने में कामयाब रहा, लेकिन इस टूर्नामेंट में भारत हिस्सा लेगा या नहीं उसपर सवालिया निशान बना हुआ है।

पिछले एक दशक से लंबे समय तक भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है, दिनों टीमें सिर्फ ICC टूर्नामेंट में आमने-सामने होती हैं। 2013 के बाद से, भारत ने कभी भी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है, और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए रुख संभावित रूप से वही रहेगा। यहां तक ​​कि बीसीसीआई ने भी दौरे को हरी झंडी नहीं दी है और भारत सरकार भी अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने के लिए उत्सुक नहीं है।

कुछ समय पहले हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से राजीव शुक्ल ने कहा कि, “चैंपियंस ट्रॉफी के मामले में, हम वही करेंगे जो भारत सरकार हमें करने के लिए कहेगी। हम अपनी टीम तभी भेजते हैं जब भारत सरकार हमें इसकी अनुमति देती है।’ इसलिए हम भारत सरकार के फैसले के अनुसार चलेंगे।” अब सभी के मन में एक सवाल है कि अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी से हट जाता है तो क्या होगा।

अगर भारत हुआ चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर तो क्या होगा??

अगर टीम इंडिया पड़ोसी देश की यात्रा न करने पर अड़ी रही और आईसीसी किसी न्यूट्रल वेन्यू पर मैच करवाने की अनुमति नहीं देती है, तो भारत की जगह श्रीलंका इस टूर्नामेंट में खेलेगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आठ टीमों के बीच 50 ओवर की प्रतियोगिता है, और टीमों का चयन हाल ही में समाप्त हुए वर्ल्ड कप 2023 में उनकी पोजीशन के आधार पर किया जाता है। श्रीलंका नौवें स्थान पर होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया और यदि भारत बाहर हो जाता है तो उस स्थिति में श्रीलंका क्वालीफाई कर जाएगी।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और डफी भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए वापस लौटे 19 नवंबर से वेलिंगटन...

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...