Skip to main content

ताजा खबर

“अगर भारत को WTC फाइनल में पहुंचना है तो….”- विराट के रनआउट पर बोले मोहम्मद कैफ

Virat Kohli & Mohammed Kaif. (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली के अनावश्यक रन आउट पर निराशा व्यक्त की। कोहली, जिन्होंने एक अच्छे इंटेंट के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन मैट हेनरी के डायरेक्ट हिट की वजह से नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर रन आउट हो गए। यह इस मैच का सबसे महत्वपूर्ण क्षण था क्योंकि विराट कोहली के आउट होने के साथ वो भारत चार विकेट गंवा चुका था।

इस मैच में एक समय पर टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन था, मगर दिन का खेल खत्म होते-होते भारत ने 3 और विकेट गंवा दिए। इसमें विराट कोहली का रन आउट सबसे अहम रहा। दिन के आखिरी ओवर में एक रन चुराने के प्रयास में विराट रन आउट हो गए, उनके इस फैसले को देख फैंस समेत कई दिग्गज प्लेयर्स हैरान हुए। इस कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी विराट कोहली पर निशाना साधा है।

Mohammed Kaif ने की Virat Kohli की आलोचना

कैफ का कहना है कि अगर टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचना है तो विराट कोहली को इस तरीके से आउट होने से बचना होगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मोहम्मद कैफ ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, “इस सीरीज़ में विराट कोहली फुल टॉस पर क्लीन बोल्ड हो चुके हैं और अब खराब जजमेंट के चलते वह रन आउट भी हुए। अगर भारत को WTC फाइनल में पहुंचना है तो इसमें बदलाव की जरूरत है।”

बता दें, मुंबई में रन आउट होने से पहले कोहली पुणे टेस्ट में फुलटॉस गेंद पर आउट हुए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें ऐसे आउट होता देख हर कोई निराश है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया की WTC फाइनल की राह काफी कठिन हो गई है।

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला मिलाकर कुल 6 मुकाबले खेलने है, अगर भारत को अपने दम पर WTC फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें यहां से कम से कम 4 मुकाबले जीतने होंगे। ऐसे में विराट कोहली का रन बनाना काफी अहम है। विराट को आने वाले मैच में हर अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

Mohammed Kaif criticizes Virat Kohli

Virat Kohli in this series has been clean bowled to a full toss and now this error of judgement to be run out. This needs to change if India needs to reach the WTC final.

— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) November 1, 2024

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...