Skip to main content

ताजा खबर

अगर टीम इंडिया सही समय पर नहीं आई तो उनके बिना ब्लाइंड वर्ल्ड कप खेला जाएगा: पाकिस्तान बोर्ड का बोल्ड बयान

India Won 2022 T20 World Cup for Blind (Image Source: Twitter)

विदेश मंत्रालय (MEA) ने अभी तक आगामी ब्लाइंड वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को मंजूरी नहीं दी है। बता दें कि, आगामी टूर्नामेंट 22 नवंबर से शुरू होने वाला है। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) को युवा मामलों और खेल मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिला है, लेकिन जब तक विदेश मंत्रालय हरी झंडी नहीं देता है वो भाग नहीं ले पाएंगे।

इसी को लेकर पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल ने बड़ी घोषणा की है। पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के मुताबिक यह टूर्नामेंट योजना के तहत ही आगे बढ़ेगा और अगर भारत समय पर नहीं पहुंचता है तो भी वो इसे वैसे ही आगे बढ़ाएंगे।

PBCC के अध्यक्ष सैयद सुल्तान शाह ने इस चीज की पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने भारतीय टीम के लिए वीजा जारी कर दिए थे, लेकिन भारत सरकार ने अपने खिलाड़ियों को यहां का दौरा करने के लिए मना किया है।

इंडिया टुडे के मुताबिक सुल्तान ने कहा कि, ‘बाकी सभी टीमें वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान आ रही है। अगर एक टीम नहीं आती है तो भी इससे हमारी तैयारी पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। हम यही चाहते हैं कि सभी टीमें आगामी टूर्नामेंट में भाग ले, लेकिन भारतीय सरकार की ओर से आगामी टूर्नामेंट को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।’

CABI के महासचिव शैलेंद्र यादव ने भी इस मामले पर अपना पक्ष रखा और कहा कि, ‘वह 2 सप्ताह से अधिक समय से भारत सरकार से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब टूर्नामेंट आखिरी बार खेला गया था, तो पाकिस्तान ने भारत का दौरा नहीं किया था।’

CABI के महासचिव शैलेंद्र यादव ने किया बड़ा खुलासा

CABI के महासचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि, ‘हम 15 दिनों से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार हमने 2014 में पाकिस्तान का द्विपक्षीय सीरीज का दौरा किया था। 2023 में पाकिस्तान टीम ने जब यह टूर्नामेंट भारत में खेला गया था तब इसे स्किप कर दिया था।’

टीम इंडिया का स्क्वॉड ब्लाइंड वर्ल्ड कप के लिए:

बी 1 श्रेणी (पूरी तरह से दृष्टिहीन) में, टीम में अजय कुमार रेड्डी इल्लूरी (आंध्र प्रदेश), देवराज बेहरा (ओडिशा), नरेशभाई बालूभाई तुमडा (गुजरात), नीलेश यादव (दिल्ली), संजय कुमार शाह (दिल्ली), और प्रवीण कुमार शर्मा (हरियाणा) शामिल हैं।

बी 2 श्रेणी (आंशिक रूप से दृष्टिहीन – 2 मीटर तक दृष्टि) खिलाड़ी वेंकटेश्वर राव दुन्ना (आंध्र प्रदेश), पंकज भुए (ओडिशा), लोकेश (कर्नाटक), रामबीर सिंह (दिल्ली), और इरफान दीवान (दिल्ली) हैं।

बी 3 श्रेणी (आंशिक दृष्टि – 6 मीटर तक दृष्टि) में, टीम में दुर्गा राव टोमपाकी (आंध्र प्रदेश), सुनील रमेश (कर्नाटक), सुखराम माझी (ओडिशा), रवि अमिति (आंध्र प्रदेश), दिनेशभाई चामेदाभाई राठवा (गुजरात), और धीनगर गोपू (पांडिचेरी) शामिल हैं।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...