Skip to main content

ताजा खबर

“अगर जिंबाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छी फील्डिंग की होती तो…”, क्रेग एर्विन ने अपनी टीम से की खास अपील

“अगर जिंबाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छी फील्डिंग की होती तो…”, क्रेग एर्विन ने अपनी टीम से की खास अपील

Zimbabwe cricketer Craig Ervine celebrates after scoring a century. (Photo by ISHARA S. KODIKARA/AFP/Getty Images)

बुलावायो में खेला गया जिंबाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया। मेजबान जिंबाब्वे ने बल्लेबाजी तो काफी अच्छी की, लेकिन गेंदबाजी और फील्डिंग डिपार्टमेंट में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद अनुभवी खिलाड़ी क्रेग एर्विन ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। क्रेग एर्विन के मुताबिक पहले टेस्ट मैच में अगर जिंबाब्वे ने अच्छी फील्डिंग की होती तो रिजल्ट कुछ और होता।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक क्रेग एर्विन ने कहा कि, ‘यह एक एरिया है जहां हम पीछे मुड़कर देखेंगे और यही कहेंगे कि अगर हमने इसमें थोड़ा और अच्छा प्रदर्शन किया होता, तो रिजल्ट कुछ और होता। रहमत शाह और हशमतुल्लाह शहीदी ने जिस तरीके से बल्लेबाजी की उन्होंने सभी फैंस का दिल जीत लिया। पहले टेस्ट में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं की और इसी वजह से उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की और रन बनाए।

हमें यह बात पता था कि पांचवें दिन के अंतिम दो सेशन में पिच में हरकत जरूर होगी। मुझे ऐसा लगता है कि ऐसी पिच पर 20 विकेट लेना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन इस समय आप यह नहीं कह सकते हैं कि खेल किस ओर आगे बढ़ रहा है।’

इन दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 2 जनवरी से

पहले टेस्ट की बात की जाए तो जिंबाब्वे ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 586 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में 699 रन बनाए थे। इसके बाद मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 142 रन ही बना पाई और यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट 2 जनवरी से शुरू हो रहा है। पहले टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद अब दूसरे टेस्ट में भी दोनों टीमों के खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

3 बड़े कारण! जिनकी बदौलत संभव हुई भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी

3 reasons why Bhuvneshwar Kumar comeback was possible (image via getty) अनुभवी स्विंग बॉलर भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारत की टी20आई टीम में शानदार वापसी...

Michael Bracewell की बिग बैश लीग में एंट्री, BBL 2026-27 के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स से जुड़े

Melbourne Renegades sign Michael Bracewell for 2026-27 BBL season (image via getty) मेलबर्न रेनेगेड्स ने 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को अपनी टीम में शामिल करके...

‘इतिहास आपको याद रखेगा’ – अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद छोड़ने पर गौतम गंभीर ने दी भावुक विदाई

Gautam Gambhir Pens Heartfelt Tribute to Ajit Agarkar Following Exit as Chief Selector (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर पुरुष चयन समिति...

IND vs WI: श्रेयस अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक, तोड़ा विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड

Shreyas Iyer Smashes 42-Ball Century Against West Indies, Surpasses Virat Kohli’s T20I Record (image via getty) मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20आई मैच...