Skip to main content

ताजा खबर

‘अगर जडेजा चले गए तो आपका ऑलराउंडर कौन होगा?’ पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने CSK-RR ट्रेड पर सवाल उठाए

‘अगर जडेजा चले गए तो आपका ऑलराउंडर कौन होगा?’ पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने CSK-RR ट्रेड पर सवाल उठाए

Ravindra Jadeja and Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के लिए होने वाले आगामी ऑक्शन को लेकर इस समय चर्चाओं का बाजार काफी गर्म नजर आ रहा है। कुछ बड़े खिलाड़ियों की ट्रेड करने की खबरों ने सोशल मीडिया पर बवाल काट रखा है। तो वहीं, इन खबरों में ये भी है कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान राॅयल्स से संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा का ट्रेड कर सकती है।

हालांकि, अभी तक दोनों ही फ्रेंचाइजियों की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर व सेलेक्टर्स रहे क्रिस श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है। श्रीकांत ने कहा है कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स से रवींद्र जडेजा चले गए, तो उनके पास फिर कौन ऑलराउंडर होगा?

CSK-RR ट्रेड पर श्रीकांत ने रखा अपना पक्ष

जड्डू-सैमसन की ट्रेडिंग खबरों के बीच श्रीकांत ने हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा- जडेजा के बिना, चेन्नई सुपर किंग्स में आपका ऑलराउंडर कौन है? एक ऑलराउंडर का होना बहुत जरूरी है। टी20 फॉर्मेट में इसकी अहम भूमिका होती है। मैं सैमसन को कम नहीं आंक रहा, जो शानदार हैं।

मैं पढ़ रहा था कि संजू सैमसन को धीरे-धीरे धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में विकसित किया जाएगा। लेकिन उसके लिए, आपके पास पहले से ही उर्विल पटेल हैं। वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं।

श्रीकांत ने आगे कहा- जडेजा को छोड़कर, सीएसके को एक और ऑलराउंडर की तलाश करनी होगी। कैमरन ग्रीन जैसा कोई खिलाड़ी अभी तक परखा हुआ नहीं है। वह कोई महान ऑलराउंडर नहीं है। वह एक बल्लेबाज है जो गेंदबाजी करके पूरे चार ओवर पूरे कर सकता है। वह कोई घातक गेंदबाज नहीं है। जडेजा अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण से मैच जिता सकते हैं।

खैर, इन अटकलों के बीच आईपीएल की सभी टीमों को 15 नवंबर तक रिटेन-रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंपनी है। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि कौनसा खिलाड़ी किस टीम जा रहा है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...

IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

IPL 2026: RR captain Riyan Parag spotted vaping in dressing room during match vs PBKS (image via X) मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 40वें मैच में रियान पराग...

किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!

Young Virat Kohli fan (Image credit Twitter – X) विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके...