Skip to main content

ताजा खबर

अगर ऋषभ पंत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते, तो क्या बन जाते आईपीएल के सबसे बड़े सुपरस्टार?

अगर ऋषभ पंत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते, तो क्या बन जाते आईपीएल के सबसे बड़े सुपरस्टार?

Rishabh Pant (Image Credit – Twitter X)

ऋषभ पंत आज भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक और बेखौफ बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। टेस्ट टीम के उपकप्तान और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान के रूप में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और अनोखे शॉट्स के लिए मशहूर पंत हमेशा से ही मैदान पर मनोरंजन का पर्याय रहे हैं। पंत ने 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स से आईपीएल में कदम रखा और 2018 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 684 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 173.60 का रहा।

धोनी की मेंटरशिप में पंत बन सकते थे आईपीएल के अगली पीढ़ी के लेजेंड?

पंत ने साल 2018 में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने उन्हें युवा क्रिकेटरों में सबसे अलग बना दिया। अगले सीजन में भी उन्होंने 488 रन बनाए और साबित किया कि वह सिर्फ एक सीजन का करिश्मा नहीं हैं। 2021 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी गई और उन्होंने टीम को अंक तालिका में शीर्ष स्थान तक पहुंचाया।

2022 में हुए दर्दनाक कार हादसे के बाद पंत ने लंबा ब्रेक लिया, लेकिन 2024 में वापसी कर उन्होंने 446 रन बनाकर सभी को दिखा दिया कि उनका जुनून अब भी बरकरार है। फिर 2025 के आईपीएल ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा, जो अब तक का सबसे बड़ी बोली थी।

लेकिन फैंस के मन में अक्सर एक सवाल उठता है अगर ऋषभ पंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेले होते तो क्या वे और भी बड़े स्टार बन सकते थे? अगर पंत को एम.एस. धोनी जैसे कप्तान और मेंटर के मार्गदर्शन में खेलने का मौका मिलता, तो शायद उनका खेल और भी परिपक्व हो जाता।

धोनी की शांत सोच और रणनीतिक समझ के साथ पंत की आक्रामकता मिलकर एक अद्भुत संयोजन बन सकती थी। चेन्नई की पीली जर्सी में खेलते हुए वे न सिर्फ टीम के अगले नेता के रूप में उभर सकते थे, बल्कि धोनी की विरासत को आगे बढ़ाने का मौका भी पा सकते थे।

धोनी की देखरेख में पंत का ब्रांड और लोकप्रियता शायद आज से भी कहीं ज्यादा बड़ी होती। वे सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि आईपीएल के इतिहास में एक स्थायी लेजेंड बन सकते थे। हालांकि, अब ऐसा शायद होता हुआ नजर ना आए।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...