Skip to main content

ताजा खबर

“अगर उसने BGT में नहीं रन नहीं बनाए तो मुझे बहुत हैरानी होगी”- विराट के खराब फॉर्म पर बोले गांगुली

Sourav Ganguly and Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। उनका फॉर्म टीम इंडिया के लिए टेंशन का विषय बना हुआ है। भारत को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट खेलना है और भारत को इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उसके लिए विराट का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया में अब तक विराट का प्रदर्शन शानदार रहा है और उम्मीद की जा रही है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी विराट टेस्ट क्रिकेट में अपनी खोई हुई फॉर्म भी हासिल कर लेंगे।  इससे पहले तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वॉड मैच में विराट पहले दिन दो बार बैटिंग करने उतरे थे और अब वो इस सीरीज में रन बनाने के लिए बेताब होंगे।

Sourav Ganguly सौरव गांगुली ने Virat Kohli के फॉर्म पर दिया बड़ा बयान

वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने कहा है कि, उन्हें बहुत हैरानी होगी अगर विराट इस टेस्ट सीरीज में रन नहीं बना पाते हैं। रेवस्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में सौरव गांगुली से जब विराट कोहली की फॉर्म को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘वह चैंपियन खिलाड़ी है, उसके वनडे आंकड़े ज्यादा बढ़िया हैं, उनकी 2014 सीरीज खतरनाक रही थी, उनका ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड दमदार रहा है।

उनके ऑस्ट्रेलिया में लगभग 6 टेस्ट शतक हैं। वह समय के साथ यंग नहीं हो रहे हैं, यह हमें मानना होगा। 28-29, 30 की उम्र में गेम अलग होती है और 36-37 की उम्र में यह अलग होता है। लेकिन वह इस सीरीज के लिए तैयार होगा, उसे पता है कि वह यहां सफल रहा है, उसका गेम अभी भी शानदार है और इसमें कोई शक नहीं है और इसके अलावा जो सबसे अहम बात है कि वह अच्छी पिचों पर खेलेंगे।

विकेट तेज होगा, इस पर पेस होगा, बाउंस होगा, कूकाबुरा बॉल के साथ सीम मूवमेंट होगा। तो उसके लिए यह अच्छी सीरीज होगी और मुझे बहुत हैरानी होगी अगर उसके लिए यह सीरीज अच्छी नहीं रहती है। पांच टेस्ट मैच बहुत ज्यादा होते हैं, मुझे लगता है कि उसके लिए सीरीज बहुत अच्छी होगी।’

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...