Skip to main content

ताजा खबर

‘अक्षर पटेल जडेजा से काफी बेहतर हैं, पता नहीं क्यों वे वनडे टीम में नहीं हैं ‘ पूर्व भारतीय ने दिया चौंकाने वाला बयान 

‘अक्षर पटेल जडेजा से काफी बेहतर हैं, पता नहीं क्यों वे वनडे टीम में नहीं हैं ‘ पूर्व भारतीय ने दिया चौंकाने वाला बयान 

Ravindra jadeja and axar patel (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने हाल में ही भारतीय वनडे क्रिकेट टीम को लेकर अपना पक्ष रखा है। पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल रवींद्र जडेजा से काफी बेहतर हैं, लेकिन फिर उन्हें वनडे टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इस समय भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड की तीन मैचों की वनडे सीरीज की मेजबानी कर रही है। सीरीज के अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी है, और वनडे सीरीज का निर्णायक मैच 18 जनवरी, रविवार को दोनों टीमों के बीच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान

कैफ ने हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा- अगर आपको इन दोनों में से किसी एक को चुनना हो, तो वनडे क्रिकेट में भी अक्षर जडेजा से कहीं आगे हैं। उनका स्ट्राइक रेट, बल्लेबाजी क्षमता और छक्के लगाने की काबिलियत, जडेजा में ये सब नहीं है। हमने इसे आईपीएल में भी देखा है।

व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भी अक्षर बल्लेबाजी में उनसे काफी आगे हैं। गेंदबाजी में भी वो उनसे आगे हैं। अक्षर पावरप्ले में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वो टीम में क्यों नहीं हैं? आप न्यूजीलैंड के खिलाफ नीतीश रेड्डी का समर्थन क्यों कर रहे हैं, जो स्पिन के खिलाफ कमजोर है? वैसे भी, अर्शदीप पहले से ही बाहर हैं, तो चार तेज गेंदबाज तो पहले से ही हैं।

कैफ ने आगे कहा- मैं चाहता हूं कि जडेजा और अक्षर साथ खेलें। अगर रेड्डी की जगह पिछले मैच में अक्षर होते तो टीम में ज्यादा संतुलन होता। जडेजा और अक्षर की गेंदबाजी शैली में अंतर है। लोग कहते हैं कि दोनों बाएं हाथ के स्पिनर हैं, वे हैं भी, लेकिन दोनों की गेंदबाजी शैली अलग-अलग है। जडेजा पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आते हैं। अक्षर नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं। वे नई गेंद से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भी नई गेंद से विकेट लिए थे।

আরো ताजा खबर

आकाश दीप ने क्यों नहीं बुलाए विराट, रोहित और धोनी? शादी के बाद सामने आई दिलचस्प वजह

Akash Deep (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 24 जून को वाराणसी के एक होटल में अक्षिता राज के साथ शादी रचाई। यह समारोह पूरी तरह...

25 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ENG vs NZ, 3rd Test: टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया; मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स तीसरे टेस्ट से...

SM Trends: 25 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत ने आज ही के दिन 25 जून 1983 को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को 43 रनों...

“ऐसा पहले कभी नहीं देखा” – जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका में आयोजित...