
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को बताया कि क्यों कुलदीप यादव और अक्षर पटेल से पहले मुंबई के स्पिन ऑलराउंडर तनुश कोटियन को 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टेस्ट टीम में जगह मिली है। रविचंद्रन अश्विन पिछले सप्ताह तीसरे टेस्ट के बाद इंटरनेशनल से रिटायर हो गए, जिससे भारत के पास बचे हुए दो मैचों के लिए एक स्पिनर की कमी हो गई।
दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर कोटियन 2024-25 रणजी ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे, उन्होंने टीम की विजयी अभियान के 10 मैचों में 502 रन बनाए और 29 विकेट लिए। 26 वर्षीय कोटियान एक ऑफ स्पिनर की तुलना में तेज गति से गेंदबाजी करते हैं और अपनी ऊंचाई, उछाल और सेट-अप का उपयोग करके विकेट लेता है। इसके साथ ही वो बल्ले से भी अपना योगदान दे सकते हैं।
रोहित शर्मा ने बताया क्यों तनुष कोटियान को मिली टीम में जगह
हालांकि इस बीच कप्तान रोहित शर्मा ने एक्सप्लेन किया है कि क्यों कुलदीप और अक्षर पर तनुष को तरजीह मिली है। रोहित ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से दो दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कहा, ‘तनुष कोटियन ऑस्ट्रेलिया में खेल चुका है। कुलदीप की जहां तक बात है, मुझे लगता है उसके पास वीजा नहीं है, और वह 100 फीसदी फिट भी नहीं है।
अक्षर पटेल हाल में ही पिता बने हैं। तनुष तैयार है, हमें एक बैकअप की सख्त जरूरत थी अगर सिडनी में हमें दो स्पिनरों के साथ उतरना पड़ता है तो… तनुष दिखा चुका है कि वह क्या कुछ कर सकता है। यही वजह से है कि हमने अक्षर और कुलदीप से पहले तनुष को टीम में जगह दी है।’
तनुष के करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 33 मैचों की 47 पारियों में 41.21 की औसत से 1525 रन बनाए हैं, वहीं 59 पारियों में 25.60 की औसत से 101 विकेट चटकाए हैं। तनुष इस दौरान दो शतक और 13 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। तनुष विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल रहे थे और हाल में हैदराबाद के खिलाफ मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।
6 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
गौतम गंभीर तय करेंगे विराट-रोहित का भविष्य? कपिल देव का दोटूक जवाब – “इसकी कोई जरूरत नहीं है…”
Women T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी
आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

