Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 31 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Team India (Image Credit- Instagram)

1) पाकिस्तान का दौरा कर रहे बेन स्टोक्स के साथ हुआ बड़ा हादसा, घर से कीमती चीजें हुई चोरी

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब स्टोक्स पाकिस्तान दौरे पर थे, तब उनके घर पर चोरी हुई। इसकी जानकारी खुद इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। स्टोक्स ने बताया कि जब वह पाकिस्तान दौरे पर थे तो 17 अक्टूबर को उनके घर चोरी हुई और इस दौरान एक नकाबपोश गिरोह ने उनके घर चोरी की।

2) “मजबूत टीम होगी वे ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी…”, KKR की रिटेंशन Strategy को लेकर बोले पार्थिव पटेल

जियोसिनेमा द्वारा जारी रिलीज में पार्थिव पटेल ने कहा कि, KKR को इस टीम के साथ कठिन निर्णय लेने होंगे। फिल साल्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, भले ही वह नॉकआउट राउंड में नहीं खेले। रिंकू सिंह, हर्षित राणा, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती और यहां तक ​​कि वेंकटेश अय्यर (एक और रिटेन खिलाड़ी) के साथ मिलकर उन्होंने एक बहुत मजबूत टीम बनाई है। इसलिए वे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को रिटेन करने का लक्ष्य रखेंगे।

3) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया ए के शेर हुए ढेर, गायकवाड़-ईश्वरन-ईशान सभी हुए फ्लॉप

ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शुरू हो चुका है। इस मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। ऑस्ट्रेलिया ए ने पहली पारी में इंडिया ए को मात्र 107 के स्कोर पर समेट दिया। भारतीय टीम की बल्लेबाज टेस्ट मैच की पहली पारी में फ्लॉप रहे। भारत के तरफ से नवदीप सैनी 23 रनों के साथ टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

4) अपनी ‘स्पेशल’ फैन से शानदार तरीके से मिले विराट कोहली, आप भी देखें वीडियो

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है। विराट कोहली कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा एक बार फिर से देखने को मिला। तीन दोस्तों का ग्रुप विराट कोहली का टीम होटल के बाहर बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

5) IND vs NZ: तीसरे टेस्ट मैच के लिए कैसी हो सकती है प्लेइंग XI, कौन होगा टीम से बाहर, जानिए यहां

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होने वाला है। भारतीय टीम सीरीज में अभी भी 2-0 से पीछे है, अब उसके पास सम्‍मान बचाकर विदाई लेने का मौका है। इसके साथ रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को वर्ल्‍ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल शीर्ष स्थान पर बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत/ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाशदीप और मोहम्मद सिराज/हर्षित राणा

6) IND vs NZ: विराट कोहली और रोहित शर्मा को अब रन बनाने पड़ेंगे: बासित अली

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली को अब रन करने पड़ेंगे। चाहे कैसी भी पिच हो। यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, सरफराज खान और केएल राहुल सभी को रन बनाना बेहद जरूरी है।’ बता दें कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा चुके दो टेस्ट की चार पारी में जहां एक तरफ रोहित शर्मा ने सिर्फ 62 रन बनाए हैं वहीं दूसरी ओर विराट कोहली ने 88 रन बनाए हैं।

7) IND vs NZ: बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसकी होगी चांदी? जानें वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लाल मिट्टी से पिच बनी होती है। इससे तेज गेंदबाजों को उछाल मिलती है और गेंद भी बल्ले पर आसानी से आती है। पहले दिन तो स्पिनरों के लिए उतना मदद नहीं मिलने वाला है। हालांकि बाद में स्पिनरों की अहम भूमिका रहती है और वो अंतिम दो दिन बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी होती है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।

8) रील के चक्कर में Shikhar Dhawan ने लिया अपने पिता जी से पंगा और फिर जो हुआ…

जब भी Shikhar Dhawan कोई भी रील वीडियो शेयर करते हैं, वो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो जाती है। साथ ही रील्स में उनका फनी अंदाज फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आता है, इस कड़ी में गब्बर ने एक खास मौके पर खास रील शेयर की है और उस रील में धवन के साथ उनके पिता जी भी नजर आए हैं।

9) Team India के खिलाड़ी भूले आराम, आखिरी टेस्ट मैच को कैसे भी करना चाहेंगे अपने नाम

बड़े जोश के साथ Team India ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज किया था, लेकिन पहले मैच में ही रोहित की सेना की हवा निकल गई। साथ ही इस टेस्ट सीरीज में घटिया प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया का WTC के फाइनल में जाने का सपना भी टूटने लगा है, दूसरी ओर अब टीम आखिरी टेस्ट मैच के लिए कड़ी तैयारी करने में जुटी है।

10) ये तस्वीर देख Team India के फैन्स को याद आए पुराने दिन, परिवार संग ‘त्रिमूर्ति’ ने की पार्टी

इस समय Team India के पास एक से बढ़कर एक रफ्तार के सौदागर हैं, जो किसी भी पल मैच को पलट देते हैं। दूसरी ओर कुछ ऐसे भी तेज गेंदबाज हैं, जो अब लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। अब इनमें से तीन गेंदबाजों की एक खास तस्वीर सामने आई है, जो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रही है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...