Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 29 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 29 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

1) BAN vs SA: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ यह स्टार बल्लेबाज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज जेकर अली चोटिल होने के चलते दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह महिदुल इस्लाम अंकोन को टीम में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार, 27 अक्टूबर को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान जेकर को चोट लग गई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

2) एमए चिदम्बरम स्टेडियम के पूर्व मुख्य पिच क्यूरेटर के. पार्थसारथी का हुआ निधन

तमिलनाडु क्रिकेट से रविवार को एक दुखद खबर सामने आई। रविवार को तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के प्रसिद्ध पूर्व पिच क्यूरेटर के. पार्थसारथी का निधन हो गया। उनके निधन पर एसोसिएशन ने अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। पार्थसारथी एमए चिंदंबरम स्टेडियम के पूर्व मुख्य पिच क्यूरेटर थे और उन्होंने 1972 से वर्ष 2013 तक सेवा की। वह एमएसी स्टेडियम के लिए टॉप क्लास सुविधाएं और खेल की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए अपनी टीम के साथ अथक प्रयास किया करते थे। (पढ़ें पूरी खबर)

3) इस भारतीय गेंदबाज ने बताया कि वह धोनी से बात क्यों नहीं कर पाते, कहां- “मैं सामने से…”

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बोलते हुए मोहसिन खान ने धोनी की प्रशंसा और महान विकेटकीपर-बल्लेबाज के उनके करियर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी के मैच विनिंग छक्के को याद करते हुए कहा कि यह आज भी उनका फेवरेट है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) BGT 2024 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, यह स्टार तेज गेंदबाज एक बार फिर हुआ चोटिल

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मयंक यादव एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। मयंक यादव के पर्सनल कोच देवेंद्र शर्मा ने युवा तेज गेंदबाज की स्थिति को लेकर अपना पक्ष रखा। टेलीग्राफ इंडिया के मुताबिक देवेंद्र शर्मा ने कहा कि, ‘ऐसा नहीं है कि मयंक को यह चोट अभी लगी है लेकिन उन्हें यही सलाह दी गई है कि इस समय वो क्रिकेट से दूरी बनाए रखें क्योंकि जनवरी 2025 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी करनी है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

5) विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने डॉन ब्रैडमैन को छोड़ा पीछे, लगातार दूसरा दोहरा शतक जड़ा

मिजोरम के स्टार बल्लेबाज अग्नि चोपड़ा (Agni Chopra) ने अपनी बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के प्लेट लीग में लगातार दूसरा दोहरा शतक जड़ दिया है। बता दें कि अग्नि फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के बेटे हैं और उन्होंने मणिपुर के खिलाफ पहली पारी में 269 गेंदों में 218 रनों की पारी खेली थी। (पढ़ें पूरी खबर)

6) IPL 2025: मुझे नहीं लगता मैं किसी खिलाड़ी को रिटेन करूंगा: टॉम मूडी ने PBKS के रिटेंशन को लेकर रखा अपना पक्ष

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी ने पंजाब किंग्स के रिटेंशन को लेकर अपना पक्ष रखा है। टॉम मूडी के मुताबिक पंजाब किंग्स को आगामी नीलामी से पहले अपने किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं करना चाहिए। टॉम मूडी का यह मानना है कि पंजाब किंग्स को रिटेंशन की जगह अर्शदीप सिंह, सैम करन और कगिसो रबाडा के लिए राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करना चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

7) PCB ने फखर ज़मान को किया केंद्रीय अनुबंध से आउट, अब धाकड़ बल्लेबाज के संन्यास को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने केंद्रीय अनुबंध खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा की थी जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज फखर ज़मान का नाम शामिल नहीं था। अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि फखर ज़मान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की है जिसमें भी फखर ज़मान का नाम शामिल नहीं किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) IPL 2025: LSG ने पूरन, मयंक और बिश्नोई को रिटेन करने का बनाया पूरा प्लान, केएल राहुल का पत्ता कटना तय

आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स निकोलस पूरन, मयंक यादव और रवि बिश्नोई को रिटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा, मोहसिन खान और आयुष बडोनी को अनकैप्ड खिलाड़ियों के रूप में रिटेन किया जाना तय है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) “रोहित एक बेहतरीन कप्तान हैं”- हिटमैन के सपोर्ट में सामने आए उनके दोस्त

भारतीय टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पीछे है। भारत को 12 सालों बाद घरेलू टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी। इस टेस्ट सीरीज के हारने के बाद से लगातार रोहित शर्मा की कप्तानी की आलोचना हो रही है। ऐसे में रोहित के सपोर्ट में शिखर धवन आगे आए हैं और हमदर्दी दिखाई है। रोहित शर्मा के दोस्त और पूर्व सलामी जोड़ीदार शिखर धवन न्यूजीलैंड की हार को चिंता का विषय नहीं मानते। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...