Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 29 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 29 Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)

1) ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीताने वाले प्लेयर ने लिया संन्यास, टीम में मिली नई भूमिका

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल और सम्मानित खिलाड़ियों में से एक मैथ्यू वेड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है और वो अब कोचिंग में अपना करियर शुरू करने के लिए तैयार हैं। वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 36 टेस्ट मैच, 97 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 92 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, और इस साल वेस्टइंडीज में आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था। (पढ़ें पूरी खबर)

2) भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हुए केन विलियमसन, अब करेंगे इंग्लैंड की तैयारी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन सितंबर में श्रीलंका सीरीज के दौरान कमर में खिंचाव के कारण पूरी भारत सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बेंगलुरु और पुणे में पहले दो टेस्ट से बाहर होने के बाद, विलियमसन मुंबई में होने वाले सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने अपने प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों की फिटनेस के संबंध में किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) आंद्रे रसेल मेरे रोल मॉडल है, मैं उन्हीं की तरह अपनी टीम के लिए इंपैक्ट खिलाड़ी बनना चाहता हूं: रमनदीप सिंह

युवा खिलाड़ी रमनदीप सिंह ने कहा कि, ‘मैं खुद एक ऑलराउंडर हूं और मेरे रोल मॉडल आंद्रे रसेल है। मैं उन्हीं की तरह अपनी छाप छोड़ना चाहता हूं। जब मैं क्रीज पर बालेबाजी करने आऊं तो विरोधी टीम के ऊपर यह दबाव हो कि मैं यह मैच उनसे दूर ले जा सकता हूं। ऐसा ही इंपैक्ट मैं टीम इंडिया के लिए भी छोड़ना चाहता हूं।’ रमनदीप सिंह के मुताबिक आंद्रे रसेल उनके रोल मॉडल है और वो उन्हीं की तरह टीम में अपना इंपैक्ट छोड़ना चाहते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) गैरी कर्स्टन को मिला दानिश कनेरिया का साथ, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिग्गज के फैसले की जमकर प्रशंसा की

गैरी कर्स्टन के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने अपना पक्ष रखा है। दानिश कनेरिया ने गैरी कर्स्टन के इस फैसले को सपोर्ट किया है। द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान गैरी कर्स्टन ने कहा कि, ‘अगर आप किसी को टीम में लाते हैं और शुरुआत से ही आप चाहते हैं कि वो शानदार प्रदर्शन करें तो यह मुमकिन नहीं है। यही कारण है कि वर्ल्ड कप के बाद जो कुछ भी हुआ उससे वो बहुत ही निराश थे। लोगों ने ट्रोल कर रहे थे और मीडिया भी उन्हें ट्रोल कर रही थी।’ (पढ़ें पूरी खबर)

5) हार्दिक,बुमराह सहित इन प्लेयर्स को रिटेन कर सकती है MI- हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है? इस पर चर्चा की। पिछले तीन सीजन में मुंबई इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। दो सीजन रोहित शर्मा कप्तान थे और पिछले सीजन हार्दिक पांड्या कप्तान थे, लेकिन टीम फिर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। (पढ़ें पूरी खबर)

6) यहां तक की एक सब्जी बेचने वाला भी यही कहेगा कि इस फखर ज़मान सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज हैं: बासित अली

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘फखर ज़मान वो खिलाड़ी है जिन्होंने अपने बल्लेबाजी क्रम को बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के लिए छोड़ दिया था। टी20 में पाकिस्तान के पास उनसे बेहतर सलामी बल्लेबाज और कोई नहीं है। एक सब्जी बेचने वाला भी यह कहेगा कि फखर ज़मान सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज है। अपने देश की इज्जत बचाने के लिए उन्होंने अपने बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया।’ (पढ़ें पूरी खबर)

7) रणजी ट्रॉफी में Baroda टीम मचा रही है बवाल, Krunal Pandya ने भी किया प्रदर्शन कमाल

Krunal Pandya को भले ही टीम इंंडिया से खेले काफी समय हो गया है, लेकिन ये खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहा है और IPL में भी अपना दम दिखा रहा है। दूसरी ओर इस बार के रणजी ट्रॉफी सीजन में क्रुणाल की कप्तानी में उनकी टीम ने बवाल काट रखा है और Baroda टीम लगातार जीत की कहानी लिख रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) अपनी ही मस्ती में मस्त हैं Suryakumar Yadav, एक से बढ़कर एक इंस्टा स्टोरी शेयर कर रहे हैं

Suryakumar Yadav की टी20 कप्तानी में टीम इंडिया लगातार सफल हो रही हैं, जहां उनकी कप्तानी में टीम ने हाल में बांग्लादेश को मात दी है। जिसके बाद से SKY काफी खुश हैं, जिसका नजारा उनकी इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिल रहा है और साथ ही फैन्स को भी उनकी इंस्टा स्टोरी काफी ज्यादा पसंद आ रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) टेस्ट सीरीज हारने का कोई गम नहीं है Ravindra Jadeja को, वो तो मस्त Chill करने में लगे हैं

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अश्विन और Ravindra Jadeja लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी अभी किसी भी फैन के निशाने पर नहीं आए हैं। दूसरी ओर सर जडेजा भी टेंशन फ्री हैं, जिसका नजारा उनके नए सोशल मीडिया पोस्ट पर देखने को मिल रहा है। कीवी टीम के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने एक बयान दिया था, जो Ravindra Jadeja और अश्विन से जुड़ा था। (पढ़ें पूरी खबर)

10) साउथ अफ्रीका दौरे की Hardik Pandya ने शुरू की तैयारी, ऑलराउंडर पड़ेगा इस बार सब पर भारी

मैदान के साथ-साथ Hardik Pandya सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, आए दिन वो कोई ना कोई तस्वीर या रील शेयर कर देते हैं।  इसी कड़ी में हार्दिक ने एक नई रील वीडियो पोस्ट की है, जहां इस रील में वो अगली सीरीज की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं और साथ इस दौरान वो अपने चाहने वालों से भी मिले। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...