Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 28 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 28 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Photo Source: X

1) “टर्निंग पिचों पर खेलने से हमारे बल्लेबाजों का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है”- हरभजन सिंह का बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना ​​है कि पिछले कुछ वर्षों में रैंक टर्नर पर खेलने के कारण भारत के स्टार बल्लेबाजों का कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसी वजह से उनका घरेलू औसत खराब हो गया है और इसका उनके करियर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। हरभजन सिंह ने अजिंक्य रहाणे का उदहारण देकर बताया कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन ऐसी पिचों की वजह से उनका करियर प्रभावित हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)

2) गैरी कर्स्टन ने छोड़ा पाकिस्तान टीम का साथ, पीसीबी ने किया नए हेड कोच का ऐलान

गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए लिमिटेड ओवर टीम के हेड कोच का ऐलान कर दिया है। पीसीबी ने रेड बॉल क्रिकेट के कोच जेसन गिलेस्पी को ही यह जिम्मेदारी सौंपी है। पीसीबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार, 27 अक्टूबर को ही मोहम्मद रिजवान के रूप में अपने नए लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान का ऐलान किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

3) रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के फैन है स्टीव स्मिथ, अपने वर्ल्ड टेस्ट XI का ओपनर नियुक्त कर भारतीय कप्तान की जमकर प्रशंसा की

रोहित शर्मा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। चाहे टेस्ट फॉर्मेट हो या वनडे क्रिकेट रोहित शर्मा को हमेशा ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा जाता है। फॉक्स क्रिकेट पर बात करते हुए स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘रोहित शर्मा काफी खतरनाक खिलाड़ी हैं और नई गेंद के खिलाफ भी वो धमाकेदार बल्लेबाजी कर सकते हैं। वो बेहतरीन तरीके से अपने शॉट खेलते हैं और उनका डिफेंस भी काफी मजबूत है। भारतीय कप्तान गेंदबाजों के ऊपर दबाव बना देते हैं।’ (पढ़ें पूरी खबर)

4) गौतम गंभीर नहीं होंगे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच, इस खिलाड़ी को मिली कमान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है, जहां पर दोनों टीमों के बीच चार टी-20 मैच खेले जाएंगे। इस दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज के लिए गौतम गंभीर नहीं, बल्कि एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच होंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

5) BGT 2024: ऋतुराज गायकवाड़ को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, पूर्व खिलाड़ी ने BCCI की लगाई जमकर क्लास

कृष्णमनचारी श्रीकांत ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की और कहा कि, ‘ऋतुराज को लेकर मैं बिल्कुल भी नहीं समझ पा रहा हूं। मुझे उनके लिए बुरा लगता है। वो क्या ही करेंगे? अगर ऋतुराज ने शतक जड़ा है तो उन्हें टी20 टीम में शामिल किया जाना चाहिए। युवा बल्लेबाज ने दो फर्स्ट क्लास शतक जड़े लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। उन्होंने लगातार रन बनाए हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें मौके नहीं दे रही है। वो खिलाड़ी अब कहां जा रहा है?’ (पढ़ें पूरी खबर)

6) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का किया ऐलान, इन तीन धुआंधार तेज गेंदबाजों की हुई स्क्वॉड में वापसी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज यानी 28 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इसके बाद जो वनडे सीरीज खेली जाएगी उसके लिए भी पाक टीम का ऐलान हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा (पढ़ें पूरी खबर)

7) इमर्जिंग एशिया कप में कौन बना प्लेयर ऑफ द सीरीज, भारत के लिए अभिषेक; तिलक ने मचाया धमाल

अफगानिस्तान ए ने रविवार को फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए को सात विकेट से हराकर इमर्जिंग एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। सेदिकुल्लाह अटल ने अफगानिस्तान को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। सेदिकुल्लाह अटल को पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

8) भारतीय टीम में खल रही पुजारा जैसे खिलाड़ी की कमी, चोपड़ा ने कोहली की फॉर्म को बताया टेंशन वाली बात

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली खेल के लंबे प्रारूप में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बांग्लादेश और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके बल्ले से रन तो निकले लेकिन अपना दबदबा नहीं बना पाए। पिछले कुछ समय से उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली है और इस वजह से उनके फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं उनका मानना है कि भारतीय टीम ऐसा कोई नहीं है जो चेतेश्वर पुजारा की तरह खेलता हो, सभी आक्रामक क्रिकेट खेल रहे हैं, जिससे काम नहीं चलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

9) बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट में पेनल्टी रन से संबंधित नियम में किया संशोधन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में पेनल्टी रन नियम को लेकर एक संशोधन पेश किया है, जिससे खेल में और सुधार किया जा सके। नए गाइडलाइन्स के तहत, राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को सूचित किया गया है कि उपकरण या चीजों के साथ गेंद का अचानक संपर्क, जो किसी फील्डर से गिर गया है, अब उसे अवैध फील्डिंग नहीं माना जाएगा। यह नियम 28.2.3 की पिछली व्याख्या से एक उल्लेखनीय परिवर्तन है, जिसमें कठोर दंड लगाया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...