Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 26 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

New Zealand Team Celebration (Pic Source: X)

1) IPL 2025 में खेलेंगे MS Dhoni, CSK के CEO ने किया कन्फर्म

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO कासी विश्वनाथन ने आज क्रिकबज के हवाले से कहा है कि, एमएस धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे। पांच बार की चैंपियन टीम के इस टॉप अधिकारी ने कहा कि वो इससे काफी खुश हैं और उन्हें किसी और चीज की जरूरत नहीं है। काशी विश्वनाथन ने कहा कि जब वह (धोनी) तैयार है, तो हमें और क्या चाहिए? हम खुश हैं।

2) VIDEO: फैंस की बातें सुन विराट ने खोया अपना आपा, गुस्से में कर दिया ऐसा काम

पुणे टेस्ट की दूसरी पारी में आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में लौटने के दौरान विराट कोहली ने गुस्से में आकर आइस बॉक्स पर जोर से बल्ला मारा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विराट कोहली आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे. तभी कुछ फैंस ने कहा कि ‘हार्ड लक’ तभी विराट ने पानी की बोतलों से भरे बक्से पर जोर से बैट देकर मारा।” कोहली पुणे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ एक रन बना पाए, वहीं दूसरी पारी में वो केवल 17 रन बनाकर आउट हुए।

3) ‘WTC के बारे में सोचना जल्दबाजी होगी’ पुणे टेस्ट में ऐतिहासिक हार के बाद रोहित शर्मा

भारतीय टीम को घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के हाथों दुर्भाग्यपूर्ण टेस्ट सीरीज हार का सामना करना पड़ा है, जो भारत की घर पर 12 साल में पहली टेस्ट सीरीज हार है। न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट मैच में 113 रनों से जीत हासिल, तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस हार के बाद भारत की जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। हालांकि, भारत अभी भी WTC फाइनल में जगह बना सकता है, लेकिन अब यह टीम इंडिया के लिए आसान तो कतई नहीं होने वाला है।

4) 12 साल, 18 सीरीज, 4331 दिन के बाद भारत में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मेहमान टीम ने अपने नाम किया। इस मैच में कीवी टीम ने भारत को 113 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम की। यह जीत न्यूजीलैंड के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहा क्योंकि आज से पहले कभी भी न्यूजीलैंड की टीम भारत में टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। आपको बता दें कि, भारत 12 साल बाद घर पर टेस्ट सीरीज हारा है।

5) IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

टीम इंडिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में एक अविश्वसनीय उपलब्धि अपने नाम की है। यशस्वी जायसवाल पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट में एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 30 छक्के जड़े है। इस लिस्ट में सिर्फ दो ही खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। यशस्वी जायसवाल से पहले यह कीर्तिमान न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम ने अपने नाम किया था।

6) IND vs NZ: कहीं खुशी तो कहीं गम…! हार के बाद गंभीर-रोहित हुए मायूस, तो न्यूजीलैंड टीम में खुशी की लहर

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जा रहा था। आज खेल के तीसरे दिन ही न्यूजीलैंड ने 113 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। मिचेल सैंटनर ने 13 विकेट अपने नाम कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। भारत के खिलाफ मैच और सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड ने इतिहास रचा है।

7) ‘यह वह नहीं है जिसकी हमने अपेक्षा की थी’ न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में मिली करारी हार के बाद रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में हार के बाद, रोहित शर्मा ने क्रिकबज के हवाले से कहा- निराशाजनक प्रदर्शन, यह वह नहीं है जिसकी हमने अपेक्षा की थी। न्यूजीलैंड को श्रेय देना होगा, उन्होंने मैच में हमसे बेहतर खेला। हम कुछ खास मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे। हम उन चुनौतियों का जवाब देने में नाकाब रहे। आपको जीतने के लिए 20 विकेट लेने होंगे, साथ ही बल्लेबाजों को भी बोर्ड पर रन बनाने होंगे।

8) न्यूजीलैंड ने रचा बड़ा इतिहास..! पिछले 295 महीनों में भारत में केवल ये तीन टीमें ही कर पाई है ऐसा कमाल

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 113 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद कीवी टीम ने 2-0 से सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। आपको बता दें, न्यूजीलैंड ने भारत में पहला टेस्ट मैच 1955-56 में खेला था, लेकिन साल 2024 में टीम ने भारतीय सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज जीती। न्यूजीलैंड ने साथ ही 4331 दिनों के बाद भारतीय टीम की घर पर बादशाहत भी खत्म कर दी है। न्यूजीलैंड की टीम पिछले 295 महीनों में भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। न्यूजीलैंड से पहले यह कमाल 2004 में ऑस्ट्रेलिया और 2012 में इंग्लैंड ने किया था।

9) IND vs NZ: मिचेल सैंटनर ने दूसरे टेस्ट में झटके 13 विकेट, साथ ही इन अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स को भी किया अपने नाम

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 113 रनों से हराया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से बेहतरीन खिलाड़ी मिचेल सैंटनर ने दमदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड की ओर से इस मैच में मिचेल सैंटनर एकमात्र ऐसे गेंदबाज थे जो भारतीय टीम के बल्लेबाजों के ऊपर हावी रहे। बता दें कि, मिचेल सैंटनर ने दूसरे टेस्ट में कुल 13 विकेट झटके।

10) WTC Updated Points Table: NZ से हारने के बाद भारत को हुआ तगड़ा नुकसान, कठिन हुआ फाइनल का रास्ता

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में भारतीय टीम को 113 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। इसके साथ ही भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत की हार के साथ ही वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...