Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 22, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 22, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter/X)

1. भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, LA28 ओलंपिक में क्रिकेट मैच के होस्ट को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

लॉस एंजेलिस ओलंपिक का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, इस शानदार मेगा इवेंट के 2028 संस्करण में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। Sportico की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बाकी नए खेलों की तरह क्रिकेट के वेन्यू को फाइनल करने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन वेन्यू बहुत ही कम है। दरअसल LA28 की आयोजक यही चाहते हैं कि भारतीय फैंस क्रिकेट का लुफ्त अच्छी तरह से उठा पाए और इसी के लिए उन्हें एक शानदार वेन्यू फाइनल करना होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

2. IND vs NZ: MCA में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं विराट कोहली, मुंबई से पुणे के लिए स्टार बल्लेबाज हुए रवाना

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर आज यानी 22 अक्टूबर को देखा गया। बता दें कि, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. T20 World Cup 2024: फाइनल से 10 मिनट पहले संजू सैमसन को किया गया था ड्रॉप, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सालों से चले आ रहे ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था। उस फाइनल मैच को लेकर विकेटकीपटर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बड़ा खुलासा किया है। इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन एक भी मैच नहीं खेले थे, लेकिन सीधे फाइनल में खेलने वाले थे। हालांकि, टॉस से 10 मिनट पहले कप्तान रोहित शर्मा ने सैमसन को ड्रॉप करने का फैसला लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

4. IND vs NZ: पुणे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरी तरह से फिट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24अक्टूबर से पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले के दौरान भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। अब पंत से जुड़ी अच्छी खबर ये है कि वे पुणे टेस्ट मैच के लिए फिट हैं और प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर कोई खतरा नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. टीम इंडिया में हुई ईशान किशन की वापसी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलते हुए आएंगे नजर

India A Squad For Australia Tour: BCCI ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ईशान किशन की वापसी हुई है, उन्हें 15 सदस्यीय इंडिया ए टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ इंडिया ए की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। अभिमन्यु ईश्वरन को उपकप्तान बनाया गया है। ईश्वरन ने अपने पिछले चार फर्स्ट क्लास मैचों में चार शतक बनाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. टेस्ट और ODI फॉर्मेट में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, ICC जल्द ले सकती है फैसला

टेस्ट और वनडे फॉर्मेट को बढ़ावा देने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कुछ बदलाव करने पर विचार कर रहा है। इस बदलाव के तहत प्रत्येक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) सीरीज में न्यूनतम तीन टेस्ट होंगे और वनडे में पहले 25 ओवरों के लिए दो गेंदों का उपयोग किया जाएगा और फिर एक ही गेंद से बाकी के 25 ओवर फेंके जाएं। आईसीसी की बोर्ड मीटिंग दुबई में हुई है, जिसने महिला क्रिकेट को लेकर भी बात की गई। (पढ़ें पूरी खबर)

7. ‘केएल राहुल अच्छी जगह पर हैं लेकिन हमें…’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले सहायक कोच Ryan ten Doeschate

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारत के सहायक कोच Ryan ten Doeschate ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में रेवस्पोर्ट्स के हवाले से कहा- टीम में जगह के लिए मारामारी है। सरफराज शानदार थे, मैं आखिरी गेम के बाद केएल के पास गया और पूछा कि आपने कितनी गेंदें मिस कीं और वहां एक भी नहीं थी। वह अच्छी जगह पर है, लेकिन हमें वहां सात लोगों को बिठाना होगा। तो हां, टीम में प्रतिस्पर्धा है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. आउट ऑफ़ फॉर्म मोहम्मद सिराज को मोहम्मद शमी ने किया जमकर सपोर्ट, अनुभवी गेंदबाज ने दी महत्वपूर्ण टिप्स

बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पिछले कुछ समय से अपने शानदार फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। हाल ही में मोहम्मद शमी ने सिराज के फॉर्म को लेकर अपना पक्ष रखा है। मोहम्मद शमी के मुताबिक उन्हें लगातार एक ही स्पॉट में गेंदबाजी करते रहना चाहिए। स्पोर्ट्सतक के साथ बातचीत के दौरान मोहम्मद शमी ने कहा कि, ‘ऐसा नहीं है कि सिराज नए खिलाड़ी हैं, उनके पास काफी अनुभव है। कई बार ऐसा होता है कि जब हम किसी चीज पर फोकस कर रहे होते हैं वैसा नहीं होता है। यह फेज भी कभी-कभी आता है। मुझे लगता है कि उन्हें गुस्सा नहीं होना चाहिए और एक ही स्पॉट पर लगातार गेंदबाजी करनी चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

9. फैंस के लिए बुरी खबर आई सामने, ग्लासगो काॅमनवेल्थ गेम्स से क्रिकेट को किया गया बाहर

क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि साल 2026 में होने वाले काॅमनवेल्थ गेम्स से क्रिकेट खेल को बाहर कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस बार यह खेल स्काॅटलैंड के ग्लासगो शहर में 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। साथ ही बता दें कि क्रिकेट के अलावा 10 और खेलों को काॅमनवेल्थ गेम्स से बाहर किया गया है। इससे पहले साल 2022 में चीन के हांगझाऊ में हुए गेम्स में क्रिकेट खेल को शामिल किया गया था, लेकिन इस बार क्रिकेट आगामी काॅमनवेल्थ गेम्स में यह खेल देखने को नहीं मिलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

10. BAN vs SA: Kyle Verreynne के शतक ने दक्षिण अफ्रीका को दिलाई मजबूत बढ़त

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका (BAN vs SA) के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका को Kyle Verreynne की शतकीय पारी ने मेजबान टीम के खिलाफ मजबूत बढ़त दिला दी है। बता दें कि मुकाबले में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 144 गेंदों में 114 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान खिलाड़ी ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...