Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 20 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IND vs NZ (Pic Source-X)

1) VIDEO: इमर्जिंग एशिया कप 2024 में अभिषेक शर्मा से भिड़ा यह पाकिस्तानी गेंदबाज, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

एसीसी मेन्स टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला खेला गया। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत करने उतरे। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। उन्हें सुफियान मुकीम ने आउट किया। अभिषेक ने मुकीम के गेंद को प्वाइंट के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन कासिम अकरम ने अच्छा कैच पकड़ा और अभिषेक शर्मा को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि, विकेट लेने के बाद सुफियान ने कुछ ऐसा किया कि माहौल गरमा गया। दरअसल, विकेट का जश्न मनाते हुए मुकीम ने शर्मा की ओर इशारा करते हुए उन्हें जाने को कहा। जिस पर भारतीय सलामी बल्लेबाज काफी गुस्सा हो गए।

2) IND vs NZ: पहले टेस्ट के खेल के चौथे दिन के खत्म होने से पहले रोहित और विराट का अंपायर से हुआ हंगामा, यहां जाने क्या है पूरा मामला

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के खेल के चौथे दिन खराब रोशनी की वजह से रोहित शर्मा और विराट कोहली को अंपायर से लगातार बहस करते हुए देखा गया। यह दोनों ही खिलाड़ी इस बात से नाखुश थे कि आखिर क्यों खेल को रोक दिया गया है। हालांकि खेल के चौथे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में सिर्फ चार ही गेंदे फेंकी जा सकीं। इसके बाद फील्ड अंपायर ने लाइट की परिस्थिति को चेक किया। फील्ड अंपायर को लगा कि अब इस रोशनी में खेल आगे नहीं खेला जा सकता है।

3) Women’s T20 World Cup 2024: ICC ने फाइनल मुकाबले के लिए Match Officials का किया ऐलान

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका महिला और न्यूजीलैंड महिला के बीच दुबई में खेला जाएगा। ICC ने फाइनल के लिए मैच ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है। निमाली परेरा और क्लेयर पोलोसाक पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगी। एना हैरिस तीसरे अंपायर और जैकलीन विलियम्स चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगी। वहीं, जीएस लक्ष्मी को मैच रेफरी के रूप में चुना गया है।

4) IND vs NZ, 1st Test: Day 4 Highlights: सरफराज खान का मेडन शतक, पंत 99 पर आउट, न्यूजीलैंड को मिला 107 रनों का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। खेल के तीसरे दिन के अंत तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए थे। वहीं आज खेल के चौथे दिन मेजबान टीम दूसरी पारी में 462 रनों पर ऑलआउट हुई और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य मिला है। टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ओपनिंग करने के लिए उतरे। जसप्रीत बुमराह पहले ओवर में 4 गेंदें ही डाल पाए, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई और स्टंप्स की घोषणा की गई।

5) IND vs NZ: ‘काफी कड़ी महनत की है’, सरफराज खान की दमदार पारी की डेविड वॉर्नर ने की जमकर प्रशंसा

न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज खान की शानदार बल्लेबाजी को देख डेविड वॉर्नर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर जमकर प्रशंसा की है। डेविड वॉर्नर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें सरफराज खान की तस्वीर है और उन्होंने लिखा हुआ है कि, ‘वेल डन सरफराज खान। आपने कड़ी मेहनत की है और यह देखकर सच में शानदार लग रहा है।’

6) भाई Tejasvi Jaiswal के लिए Yashasvi Jaiswal ने वीडियो किया शेयर, एक क्लिक में जानें पूरी खबर

Yashasvi Jaiswal ने बेहद कम समय में इंटरनेशनल क्रिकेट के अंदर अपनी पहचान बनाई है, दूसरी ओर समय के साथ यशस्वी जायसवाल अब टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं यशस्वी के तरह उनके भाई भी तेजी से क्रिकेट की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं, साथ ही उन्होंने अपने भाई के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है।

7) Rishabh Pant Six Video: एक घुटने के बल बैठे, स्लॉग-स्वीप शॉट, 107 मीटर लंबा छक्का और गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जा रहा है। खेल के तीसरे दिन के अंत तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए थे। आज चौथे दिन सरफराज खान और ऋषभ पंत की जोड़ी ने आकामक अंदाज में बल्लेबाजी कर कीवियों को दिन में तारे दिखा दिए। ऋषभ पंत ने अपनी पारी के दौरान टिम साउदी के खिलाफ 107 मीटर का लंबा छक्का लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

8) IND vs NZ: ‘सरफराज के पास जिम बॉडी नहीं है लेकिन…’, मोहम्मद कैफ भी हुए युवा बल्लेबाज के फैन

पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी सरफराज खान के मेडन टेस्ट शतक की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘मैंने हमेशा कहा है कि सरफराज को फिटनेस के कारण बाहर नहीं रखा जाना चाहिए। उनके पास जिम बॉडी नहीं है, लेकिन वह घंटों तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो सभी को स्वीकार करता है।’

9) अलग ही स्वैग में स्पॉट हुए Hardik Pandya, तो नताशा की नई रील वीडियो ने लगाई इंटरनेट पर आग

जब से नताशा Hardik Pandya से अलग हुई हैं, तब से रोज उनके सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियो सामने आते हैं। जिसमें नताशा काफी ज्यादा खुश नजर आती हैं, तो दूसरी ओर हार्दिक भी अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं और उनका स्टाइलिश लुक फैन्स को काफी पसंद आता है। इसी कड़ी में हार्दिक और नताशा के अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक चीज काफी Common है।

10) चिन्नास्वामी स्टेडियम से खास याद जुड़ी है Sarfaraz Khan की, विराट से इसका तगड़ा कनेक्शन है

न्यूजीलैंड के खिलाफ Sarfaraz Khan का बल्ला जमकर बोला, इस दौरान उन्होंने कीवी टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। वहीं बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सरफराज ने कई अहम पारियां खेली है, इसी कड़ी में टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर सरफराज की एक पुरानी पारी का वीडियो शेयर किया गया है और वीडियो में विराट इस मैच की तरह मौजूद थे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...