Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 18 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IND vs NZ (Pic Source-X)

1) न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी कमान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज यानी 17 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 24 अक्टूबर से हो रही है। सीरीज के तीनों ही मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें कि इस समय खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और यही वजह है कि टीम टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई।

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतगारे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसबनीस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल

2) IND vs NZ: कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के घुटने की चोट को लेकर बड़ा बयान दिया है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान ऋषभ पंत के घुटने में चोट लग गई, जिसके बाद वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए। रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर कहा कि, ‘गेंद ऋषभ पंत के घुटने पर लगी है। उन्हें चोट वही लगी है, जहां ऋषभ की सर्जरी हुई थी और अब वहां थोड़ी बहुत सूजन आ गई है। इसे हम लोग काफी गंभीरता से ले रहे हैं। ऋषभ पंत को लेकर हम कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

3) ‘कोहली के प्रति मेरा सम्मान बढ़ गया है’, मांजरेकर ने पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम छोड़ने के लिए अनुभवी खिलाड़ी की सराहना की

 पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने टीम को अपनी पसंद से आगे रखने के लिए कोहली की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सीनियर आमतौर पर अपने स्थानों के साथ छेड़छाड़ नहीं करते हैं, लेकिन कोहली इसके विपरीत एक अच्छा उदाहरण हैं। संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- हां, उनके इस फैसले से मैं प्रभावित हुआ और विराट कोहली के प्रति मेरा सम्मान बढ़ गया।

4) BGT की तैयारी के लिए स्टीव स्मिथ-मिचेल स्टार्क ने बनाया खास प्लान, New South Wales की टीम में हुए शामिल

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 22 नवंबर से भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत घर पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। कंगारू टीम को घर में भारत के खिलाफ पिछली दोनों टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला लिया है। दोनों खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड में विक्टोरिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं।

5) PAK vs ENG, 2nd Test: Day 3: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 297 रनों का लक्ष्य, दिन के अंत तक टीम का स्कोर 36/2

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 15 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 366 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड ने दिन के अंत तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए थे। वहीं आज खेल के तीसरे दिन दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 221 रनों पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड को जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड ने दिन के अंत तक 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं।

6) IND vs NZ: कुछ इस तरह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, शेयर किया पुराना वीडियो

इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और अपनी पहली पारी में 46 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया के पहले टेस्ट की पहली पारी में प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर मेजबान का जमकर मजाक उड़ाया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा है कि, ‘क्या ऑलआउट 46, नया ऑलआउट 36 है?

7) IND vs NZ: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा जैसी बल्लेबाजी की कमी खली: अनिल कुंबले

बेंगलुरू टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत की बल्लेबाजी के फ्लाॅप होने के बाद, पूर्व भारतीय स्पिनर और दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने बड़ा बयान दिया है। कुंबले का कहना है कि इस समय भारत को चेतेश्वर पुजारा जैसे किसी की जरूरत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पहली पारी के सिमटने के बाद, जियो सिनेमा पर चर्चा करते हुए अनिल कुंबले ने कहा- विराट कोहली को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, वह उस स्थान पर आपके नंबर 1 बल्लेबाज हैं। नंबर तीन स्थान के लिए भारत को चेतेश्वर पुजारा जैसा कोई व्यक्ति चाहिए।

8) Sameer Rizvi ने किया बहुत बड़ा खुलासा, बताई Rinku Singh के बल्लों से जुड़ी मजेदार कहानी

Rinku Singh साथी खिलाड़ियों से बल्ले मांगने के लिए मशहूर हैं, जिसका नजारा सभी लोग IPL के दौरान देख चुके हैं। इस बीच उनके साथ UP से खेलने वाले साथी खिलाड़ी Sameer Rizvi ने एक बड़ा खुलासा किया है, जो रिंकू के बल्ले से जुड़ा है। वहीं इस खुलासे को पढ़ने के बाद आपको भी पता चल जाएगा की रिंकू के पास कितने सारे बल्ले हैं।

9) Rishabh Pant का घुटना हुआ बुरी तरह चोटिल, दो लोगों के सहारे चलकर छोड़ा बीच मैच में मैदान

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है, जहां पहले टेस्ट मैच में Rishabh Pant के साथ कुछ ऐसा हो गया है जिसे देख हर कोई टेंशन में आ गया। वहीं बीच मैच में पंत को मैदान छोड़कर जाना पड़ा, ऐसे में ये नजारा किसी को भी पसंद नहीं आया और एक गेंद के कारण पंत दर्द से जूझते हुए नजर आए।

10) DRS लेने के लिए बच्चों की तरह जिद करने लगे Kuldeep Yadav, जिसे देख हो गए सभी हैरान

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां इस टेस्ट में स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav को मौका दिया गया है। वहीं टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्पिनर कुलदीप का एक रिएक्शन वायरल हो गया, जिसमें वो कप्तान रोहित से एक खास मांग कर रहे थे और उसी का वीडियो सोशल मीडिया आग की तरह फैल गया है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...