Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 18 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)

1) “चलाओ तलवार, मुझसे पिच पढ़ने में गलती हो गई”- कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानी अपनी गलती

भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रोहित ने प्रेस कांफ्रेंस में टीम के इस न्यूनतम स्कोर की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा, ”बतौर कप्तान 46 रन का स्कोर देखकर दुखी हूं क्योंकि पहले बल्लेबाजी का फैसला मेरा था। लेकिन साल में एक या दो खराब फैसले चलते हैं।” इससे पहले भारत में भारत का न्यूनतम टेस्ट स्कोर 75 रन था जो 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में बनाया था।

2) IND vs NZ: तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे ऋषभ पंत, BCCI ने दी बड़ी अपडेट

भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने एक्स पोस्ट पर पंत को लेकर बताया, “ऋषभ पंत तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है।” रविंद्र जडेजा की गेंद पंत के उसी पैर में लगी थी, जिसका ऑपरेशन उन्होंने कराया था। कार एक्सीडेंट में उनका वही पैर चोटिल हुआ था और अब उस पैर में चोट लगना टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ा रहा है।

3) VIDEO: फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा ने दी सरफराज खान को गाली, वायरल हुआ वीडियो

17 अक्टूबर को बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा काफी गुस्से में नजर आए। दरअसल फील्डिंग के दौरान रोहित प्लेयर्स का फिल्ड पोजीशन बदल रहे थे और इस दौरान सरफराज अपनी नियमित फील्डिंग पोजीशन के बाहर दिखे। इसी वजह से कप्तान रोहित सरफराज खान पर चिल्लाते हुए नजर आए और उन्होंने इस दौरान सरफराज खान को गाली भी दी।

4) “यह मेरे क्रिकेट करियर की सर्वश्रेष्ठ जीतों में से एक है”- सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद Laura Wolvaardt का बयान

वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने कहा कि, “मुझे लगता है कि यह बिल्कुल सही है, यह निश्चित रूप से मेरे क्रिकेट करियर की सर्वश्रेष्ठ जीतों में से एक है। कुछ अन्य लड़कियों ने भी ऐसा कहा है। यह अद्भुत लक्ष्य था, एनेके ने शानदार बल्लेबाजी की। यह हमारे लिए एक अच्छा साल रहा है। वास्तव में एक सामूहिक समूह प्रयास, हमने शायद अन्य टीमों के बारे में थोड़ा और विश्लेषण किया, खुशी है कि कुछ योजनाएं काम कर गईं और मुझे लगा कि गेंदबाजों ने उन्हें रोकने के लिए उत्कृष्ट गेंदबाजी की।”

5) शाकिब अल हसन ने पुष्टि की कि अशांति के बीच उनके बांग्लादेश लौटने की संभावना नहीं, पढ़ें बड़ी खबर

बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के हाल में ही बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनके स्वदेश लौटने की संभावना नहीं है। गौरतलब है कि बांग्लादेश के कुछ महानतम खिलाड़ियों में से एक शाकिब, वर्तमान में अपने परिवार के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में रहते हैं। हाल में ही उन्होंने भारत दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इसके बाद कई लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि यह शाकिब की बांग्लादेश टीम के साथ आखिरी क्रिकेट सीरीज थी।

6) ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को दिया दिल छू लेने वाला गिफ्ट

यूएई में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 से अब जबकि भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें बाहर हो चुकी हैं, तो वहीं देश की दो खिलाड़ियों के बीच एक दिल छू लेने वाला मूमेंट सामने आया है। गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना अपने पिता की अचानक निधन के चलते स्वदेश वापिस लौट गई थी। तो वहीं जब वह वापिस यूएई न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के लिए अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतरी, तो उन्हें भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल से एक दिल छू लेने वाला गिफ्ट मिला, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

7) IND vs NZ: रचिन रवींद्र ने जड़ा शानदार शतक, 12 साल के बाद कीवी बल्लेबाज ने भारत में किया ऐसा कमाल

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की तरफ से उनके सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया है। रचिन रविंद्र ने इस मुकाबले में अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। इस मुकाबले में वे आतिशी अंदाज में खेले और न्यूजीलैंड के लिए इतिहास रचने में सफल हुए। पिछले एक दशक में कोई भी कीवी बल्लेबाज भारत में शतक नहीं जड़ पाया है, लेकिन रचिन रविंद्र ने ये कर दिखाया है।

8) Womens T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से हार के बाद बुरी तरह टूटीं कप्तान Tahlia McGrath, दिया बड़ा बयान

महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से 8 विकेट से हार के बाद Tahlia McGrath ने मैच खत्म होने के बाद कहा- इस हार को लेना बहुत कठिन होगा। हमने वास्तव में आज रात प्रदर्शन नहीं किया। आप इस तरह के टूर्नामेंट में ऐसा करने का जोखिम नहीं उठा सकते। साउथ अफ्रीका को पूरा श्रेय, उन्होंने आज रात हमें हरा दिया। हमारे दिमाग में यह विश्व कप काफी समय से है। हमने ऑफ-सीजन में वास्तव में कड़ी मेहनत की, कुछ चीजों को ठीक किया। हम वास्तव में यहां आने के लिए तैयार थे। ऐसा लगा जैसे हमने कोई कसर नहीं छोड़ी, बस आज रात प्रदर्शन ठीक नहीं रहा।

9) PAK vs ENG: दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को रौंदा, 1338 दिन बाद जीता टेस्ट मैच

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में पाक टीम ने 152 रनों से जीत दर्ज की, इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम को 297 रनों का टारगेट मिला था, जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 144 रनों पर ही सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने दूसरी पारी में आठ विकेट चटकाए, जबकि साजिद खान ने दो विकेट अपने नाम किए।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...