Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 15 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Team India (Image Credit-Instagram)

1) WT20 World Cup: भारतीय टीम का सेमीफाइनल का सपना चकनाचूर, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रौंदा

हरमनप्रीत कौर की अुगवाई वाली भारतीय टीम का महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 सेमीफाइनल खेलने का चपना चकनाचूर हो गया है। ग्रुप ए से न्यूजीलैंड अगले राउंड में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। न्यूजीलैंड ने सोमवार को पाकिस्तान को 54 रनों से रौंदकर सेमीफाइनल में एंट्री की। भारत की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें न्यजीलैंड की हार पर टिकी थीं, जो अधूरी रह गईं। न्यूजीलैंड ने लीग चरण में चार में से तीन मैच अपने नाम किए। कीवी टीम के खाते में अब 6 अंक हो गए हैं। वहीं, भारत ने दो मैच जीतकर सिर्फ चार अंक हासिल किए।

2) PAK vs ENG: ओली पोप के जीत का प्रतिशत मेरे से भी बेहतर है: बेन स्टोक्स ने की युवा खिलाड़ी की कप्तानी की जमकर प्रशंसा

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने स्टैंड-इन कप्तान ओली पोप की कप्तानी की जमकर प्रशंसा की है। बेन स्टोक्स के मुताबिक उनकी अनुपलब्धता में ओली पोप ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन कप्तानी की। बता दें कि, चोटिल होने की वजह से बेन स्टोक्स पिछले चार टेस्ट मैच में भाग नहीं ले पाए थे और उनकी जगह इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी ओली पोप ने की थी। हालांकि अब पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स वापसी कर रहे हैं। ओली पोप की कप्तानी में इंग्लैंड ने श्रीलंका को अपने घर में 2-1 से हराया था और पाकिस्तान के खिलाफ भी इंग्लिश टीम ने जीत दर्ज की थी।

3) LLC 2024: दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में इरफान पठान का बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन, टीम को दिलाया फाइनल का टिकट

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का दूसरा क्वालीफायर मैच श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में कोणार्क सूर्यास उड़ीसा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तोयम हैदराबाद को 1 रन से हराया। इस मैच में कोणार्क की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया। यही नहीं अंतिम ओवर्स में कोणार्क सूर्यास उड़ीसा के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए तोयम हैदराबाद के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

4) LLC 2024: यूसुफ पठान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए जड़े दो गगनचुंबी छक्के, तमाम क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे

LLC 2024 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कोणार्क सूर्यास ओडिशा की ओर से दिग्गज ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 12 रनों की पारी खेली। यूसुफ पठान इस मैच में काफी आक्रामक क्रिकेट खेल रहे थे लेकिन मोंटी पनेसर ने उनको आउट कर तोयम हैदराबाद को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। बता दें कि, कोणार्क सूर्य’एस ओडिशा के यूसुफ पठान ने मोंटी पनेसर के ओवर में ही यह दो छक्के जड़े।

5) PAK vs ENG: टेस्ट सीरीज की पिच की तैयारी को लेकर हमारी योजना पूरी तरीके से साफ थी: अजहर महमूद

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक अजहर महमूद ने कहा कि, ‘हम लोगों की यह योजना साफ थी कि किस तरीके की पिच हमें बांग्लादेश के लिए तैयार करनी है और इंग्लैंड के खिलाफ भी हमें कैसी पिच पर खेलना है। हमारी यही सोच थी कि बांग्लादेश के खिलाफ विकेट तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगा और इंग्लैंड के खिलाफ स्पिन पिच होगी। क्यूरेटर को हमने यह बताया था कि पहले टेस्ट मैच के खेल के दूसरे दिन के बाद गेंद स्पिन होनी चाहिए।

6) यह गेंदबाजों का युग है, और बल्लेबाजों का जुनूनी रवैया खत्म होना जरूरी है: गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने हाल में ही गेंदबाजों को समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। गंभीर का कहना है कि यह गेंदबाजों का युग है और बल्लेबाजों का जुनूनी रवैया खत्म होना बहुत जरूरी है। गौरतलब है कि इस समय टीम इंडिया तीन मैचों घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

7) Team India का ये वीडियो आपका दिन बना देगा, देखो कितने मजे किए खिलाड़ियों ने टी20 सीरीज में

बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज Team India के लिए शानदार रही, जहां इस सीरीज को टीम ने 3-0 से अपने नाम किया और इस दौरान भारतीय टीम ने हर जीत का जमकर जश्न मनाया। वहीं अब टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कुछ ऐसे पल दिखाए गए हैं जिसे देख आप काफी उत्साहित हो जाएंगे।

8) जब बीच मैच में Hardik Pandya ने शुरू कर दिया फोटोशूट, बच्चों का खास तरीके से जीता दिल

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई टी20 सीरीज Hardik Pandya के लिए शानदार गई, जहां उन्होंने हर मैच में तेजी से बल्लेबाजी करने का काम किया। ऐसे में उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला, लेकिन तीसरे टी20 मैच के दौरान पांड्या ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख एक बार के लिए हर कोई खुश हो गया।

9) अब न्यूजीलैंड को मात देने की है बारी, Team India ने शुरू कर दी है अपनी तैयारी

एक बार फिर से Team India रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है, जहां हिटमैन की सेना का सामना अब टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड से होगा। साथ ही ये टेस्ट सीरीज भी WTC के लिहाज से काफी अहम रहने वाली है, जिसे लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पूरे फोकस के साथ इस सीरीज के लिए अपना अभ्यास शुरू कर दिया है और उसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...