Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर में वापसी करेंगे Jasprit Bumrah, बांग्लादेश सीरीज के लिए इन दो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मिल सकता है मौका

अक्टूबर में वापसी करेंगे Jasprit Bumrah बांग्लादेश सीरीज के लिए इन दो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मिल सकता है मौका
Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

Jasprit Bumrah: भारत के तेज़ गेंदबाज़, जसप्रीत बुमराह को सितंबर में होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से भी आराम दिया जा सकता है। इस सीरीज में टीम मैनेजमेंट भारतीय तेज-गेंदबाजी इकाई को मजबूत करने के लिए कुछ नए बदलाव करना चाहता है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि, 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन टेस्ट मैच की सीरीज से जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी करेंगे।

भारतीय टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स तेज गेंदबाजी आक्रमण में और अधिक विविधता लाना चाहते हैं। इसलिए टेस्ट ‘कैप’ हासिल करने के लिए तेज गेंदबाजों की सूची में बाएं हाथ के सीम और स्विंग गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है। अनुभव के मामले में चयनकर्ताओं के पास अर्शदीप सिंह और खलील अहमद के रूप में दो विकल्प हैं। अर्शदीप टी20 प्रारूप में नियमित रूप से खेलते हैं।

Jasprit Bumrah की जगह इन दो गेंदबाजों को मिल सकता है मौका

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से बताया कि, ‘‘बुमराह अपने शरीर को अच्छी तरह से जानते हैं और यह उन पर निर्भर करेगा कि वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में खेलना चाहते है या नहीं।

टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैच के लिए शत प्रतिशत फिट जसप्रीत बुमराह की जरूरत है। पर इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत आएगी, जिसमें शायद वह खेलेगा और कठिन चुनौती के लिए तैयार होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि, अर्शदीप को लाल गेंद के क्रिकेट में मौका देने का प्लान द्रविड़ के कार्यकाल में भी थी इसलिए उन्हें पिछले साल कुछ काउंटी मैच खेलने के लिए केंट भेजा गया था। खलील बेहतर गेंदबाज है लेकिन उनकी गेंदबाजी काफी अनियमित रहती है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए दूसरा विकल्प यश दयाल है लेकिन वह इस रेस में खलील और अर्शदीप से पीछे है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...