Skip to main content

ताजा खबर

अंबाती रायडू के घर खुशी की लहर, तीसरी बार पिता बना पूर्व क्रिकेटर

Ambati Rayudu (Image Credit- Twitter X)
Ambati Rayudu (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू तीसरी बार पिता बन गए हैं। बता दें कि 40 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर के घर एक नन्हा बेटा आया है। रायडू ने पिता बनने की जानकारी को सार्वजनिक किया और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।

इसको लेकर रायडू ने अस्पताल से एक सेल्फी क्रिकेट फैंस के साथ साझा की जिसमें उनकी पत्नी और नवजात शिशु स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में रायूड ने लिखा “बेटे का आशीर्वाद पाकर बहुत खुश हूं।”

देखें अंबाती रायडू की ये इंस्टा पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambati Rayudu (@a.t.rayudu)

खैर, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अंबाती रायडू की तीसरी संतान है। पहली बार रायडू जुलाई 2020 में पिता बने थे, जब उनके घर पहली बेटी विव्या पैदा हुई थी। इसके अलावा मई 2023 में भी रायडू के घर बेटी पैदा हुई। तो वहीं, अब तीसरी संतान के रूप में उन्हें एक बेटा प्राप्त हुआ है, जिसे पाकर क्रिकेटर और उनका परिवार से काफी खुश नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, अंबाती रायडू के पिता बनने के बाद पूर्व साथी क्रिकेटर जैसे शिखर धवन, हरभजन सिंह, आरपी सिंह, दीपक चाहर आदि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए नजर आए। तो वहीं, अंबाती रायडू की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा “हमारे नन्हे बाहुबली को देखकर बहुत खुशी हुई। आप दोनों को बधाई।”

गौरतलब है 40 वर्षीय क्रिकेटर ने साल 2023 में क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। रायडू ने भारतीय टीम के लिए 55 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 47.05 की शानदार औसत से कुल 1694 रन बनाए। हालांकि, वह वर्ल्ड कप 2019 स्क्वाॅड में ना चुने जाने को लेकर सेलेक्टर्स की खुले तौर पर काफी आलोचना करते हुए नजर आए, जब उनकी जगह वर्ल्ड कप टीम में विजय शंकर को जगह मिली थी।

আরো ताजा खबर

IRE vs IND, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IRE vs IND, 1st T20I: india opted to bowl first (image via SonyLiv) बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेली जा रही दो मैचों की टी20आई सीरीज के पहले...

26 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IRE vs IND 1st T20I, Weather Report: बेलफास्ट में मौसम का मिजाज खराब, भारत के पहले टी20 मैच में बारिश बन सकती...

IPL 2027: हार्दिक पंड्या के बदले निकोलस पूरन! आकाश चोपड़ा ने मुंबई और लखनऊ के बीच बताई बड़ी डील

Aakash Chopra Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और...

SM Trends: 26 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 15 साल के शानदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज से पहले बेलफास्ट, आयरलैंड में सीनियर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के...