Skip to main content

ताजा खबर

अंडर-19 एशिया कप में भारत को हराने के बाद, जमकर थिरके बांग्लादेशी खिलाड़ी, देखें वायरल वीडियो

अंडर-19 एशिया कप में भारत को हराने के बाद जमकर थिरके बांग्लादेशी खिलाड़ी देखें वायरल वीडियो

U-19 Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

अंडर-19 एशिया कप 2024 का फाइनल मैच कल 9 दिसंबर रविवार को दुबई में, भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। बता दें कि इस मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 59 रनों से हरा दिया है। यह दूसरी बार था, जब बांग्लादेश ने इस मल्टीनेशन अंडर-19 टूर्नामेंट को अपने नाम किया।

खैर, भारत के खिलाफ अप्रत्याशित जीत के बाद, बांग्लादेशी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जमकर मस्ती और डांस करते हुए नजर आए। बांग्लादेशी खिलाड़ियों द्वारा फाइनल मैच जीतने के बाद मस्ती करते हुए यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।

इस वीडियो को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। तो वहीं इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें बांग्लादेशी खिलाड़ियों की यह वीडियो

भारत बनाम बांग्लादेश, फाइनल मैच का हाल

दुबई में खेले गए इस फाइनल मैच के बारे में आपको बताएं, तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 49.1 ओवर में सिर्फ 198 रनों पर ऑलआउट हो गई।

बांग्लादेश के लिए मुहम्मद साहिब जेम्स ने 40, मोहम्मद रिजवान हुसैन ने 47 और विकेटकीपर फरीद हसन फायसल ने 39 रनों की पारी खेली। तो वहीं भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो युधजीत गुहा, चेतन शर्मा और हार्दिक राज को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा किरन चोरमई, केपी कार्तिकेय और आयुष मातरे को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब भारत बांग्लादेश से मिले 199 रनों के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 35.2 में सिर्फ 139 रनों पर ऑलआउट हो गई। फाइनल मैच में टीम इंडिया को खराब बल्लेबाजी की वजह से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के लिए कप्तान मोहम्मद अमान ही 26 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। इसके अलावा बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया।

আরো ताजा खबर

जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं भारतीय टीम के कोच: रिपोर्ट्स 

VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के जिम्बाब्वे दौरे 2026 और एशियन गेम्स 2026 के लिए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर व बीसीसीआई के सेंटर...

‘हम गेम को सही से रीड नहीं कर पाए’ – शर्मनाक हार के बाद कोच गौतम गंभीर का ईमानदारी भरा कबूलनामा

Gautam Gambhir’s honest admission after third T20I loss (image via getty) ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के हाथों भारत की 125 रनों की करारी हार के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर...

ENG vs IND: पॉवरप्ले में ही आधी टीम लौटी पैवेलियन! भारत के T20I इतिहास में पहली बार दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs IND, 3rd T20I: India recorded their worst powerplay in T20I history by losing 5 wickets for just 54 runs in the first 6 overs (image via getty) मंगलवार,...

ENG vs IND, 3rd T20I: टी20आई इतिहास में भारत को मिली सबसे बड़ी हार! इंग्लैंड ने 125 रनों से रौंदा

ENG vs IND, 3rd T20I (image via getty) मंगलवार, 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए तीसरे टी20आई मैच में भारत को 125 रनों से...