Skip to main content

ताजा खबर

हेड कोच बनने के बाद पहली बार आमने-सामने हुए विराट और गंभीर, ट्रेनिंग सेशन के दौरान जमकर लगाए हंसी ठहाके

Virat Kohli & Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)

जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से सभी क्रिकेट फैंस के मन में ही एक ही बात घूम रही है कि जब गंभीर और टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर आमने-सामने होंगे तो वो एक दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करेंगे। दरअसल गंभीर और विराट कई बार मैदान पर आपस में भीड़ चुके हैं, इसी वजह से गंभीर के कोच बनने के बाद हर किसी को कोच और खिलाड़ी के तौर पर इनकी मुलाकात का इंतजार था।

श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज खेलने के लिए विराट कोहली पहुंच चुके हैं और कल उन्होंने पहली बार कोच गंभीर की निगरानी में प्रैक्टिस की। भारत के प्रैक्टिस सेशन की तस्वीर BCCI ने साझा की है। इसमें दोनों दिल्ली के क्रिकेटर एक दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज में 3-0 की शानदार जीत के साथ किया है।

अब सबको इंतजार वनडे सीरीज के शुरू होने का है क्योंकि इसमें टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए दिखेंगे। राहुल द्रविड़ का बतौर कोच भारतीय टीम के साथ करार खत्म होने के बाद गौतम गंभीर को यह जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में गंभीर भी हेड कोच के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम को सफलता की नई उचाईयों तक ले जाना चाहेंगे।

गौतम गंभीर और विराट कोहली की तस्वीर हुई वायरल

टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की ताजा तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दोनों नेट प्रैक्टिस के दौरान एक साथ नजर आए और कई अहम बातों पर चर्चा की। बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों मैदान पर हुई पिछली बातों को भूलकर, एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।

Our seasoned right-arm quick convincing the gaffer to give him the new ball. 😉#PlayBold #SLvIND pic.twitter.com/4zETCQBJ5D

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) July 31, 2024

Can’t unsee it… 😂 pic.twitter.com/bXtUZZdrQ7

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) July 31, 2024

IPL के दौरान दो बार गौतम गंभीर और विराट कोहली आमने सामने आ चुके हैं। पहली बार बतौर खिलाड़ी 2013 में दोनों आपस में मैदान पर भिड़ गए थे। कोलकाता की कप्तानी करते हुए गंभीर की झड़प आरसीबी के कप्तान विराट कोहली से हुई थी। इसके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटोर रहते हुए गंभीर की मैच के बाद विराट से बहस हुई थी।

আরো ताजा खबर

‘उम्र कोई मायने नहीं रखती’ – वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के कायल हुए कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स भले ही फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने...

IPL 2027 में किसे करनी चाहिए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी? वसीम जाफर ने नाम सुझाया नाम

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करती...

30 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया यास्तिका...

IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दो महीने से ज्यादा और 73 मुकाबलों के बाद, क्रिकेट...