Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक पांड्या के साथ थोड़ा अन्याय हुआ है- T20I की कप्तानी से हटाए जाने पर बोले पूर्व बैटिंग कोच

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

भारत के पूर्व क्रिकेटर और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या के स्थान पर सूर्यकुमार यादव को भारत का T20I कप्तान नियुक्त करने के फैसले पर असंतोष व्यक्त किया है। बांगड़ ने कहा है कि पांड्या ने भारत की हालिया टी-20 सफलताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनका ये भी मानना ​​है कि ऑलराउंडर को गलत तरीके से नजरअंदाज किया गया है।

भारत 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगा। रोहित शर्मा के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास लेने के बाद, कई लोगों को उम्मीद थी कि पांड्या, जो भारत की हालिया टी-20 वर्ल्ड कप जीत के दौरान उप-कप्तान थे, वो कप्तानी की भूमिका निभाएंगे। बांगड़ ने पांड्या को कप्तानी नहीं दिए जाने पर हैरानी जताई है।

हार्दिक पांड्या के साथ थोड़ा अन्याय हुआ है- संजय बांगर

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान संजय बांगर ने कहा कि, “जहां तक ​​हार्दिक के टी20 टीम का कप्तान न बनने की बात है तो मैं थोड़ा हैरान हूं क्योंकि पिछले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भी ऐसा लग रहा था कि अगर रोहित कप्तान न बनते और हार्दिक उस समय चोटिल न होते, हार्दिक ही कप्तान बनते।”

उन्होंने आगे कहा कि, “भारतीय टीम ने उस दिशा में जाना शुरू कर दिया था। चयनकर्ताओं ने भी वह रास्ता ढूंढ लिया था। मुझे यह अचानक यू-टर्न थोड़ा परेशान करने वाला लगता है। हमने निश्चित रूप से पढ़ा है कि चयन समिति के अध्यक्ष और कोच ने हार्दिक पंड्या से बात की है।”

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच ने आगे कहा कि, “ऐसा नहीं है कि सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से पहले कम घरेलू क्रिकेट खेला है। इसलिए उनके पास काफी अनुभव है, मुझे लगता है कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई का नेतृत्व किया है और जानते हैं कि खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ कैसे निकालना है।” उन्होंने आगे कहा, “इसलिए सूर्यकुमार को कप्तान बनाए जाने में कुछ भी गलत नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा काम करेंगे, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि हार्दिक के साथ थोड़ा अन्याय हुआ है।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...