Skip to main content

ताजा खबर

‘हम कुछ भी नहीं जीत रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम पर जमकर बरसा पूर्व क्रिकेटर 

‘हम कुछ भी नहीं जीत रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम पर जमकर बरसा पूर्व क्रिकेटर 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)

टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली 2-1 से हार के बाद, भारतीय क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा निराश हैं। तो वहीं, अब इस वनडे सीरीज में हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। आकाश ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा हम कुछ भी नहीं जीत पा रहे हैं।

बता दें लाॅर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने बेन डकेट (141) की मैराथन पारी के चलते 388 रनों का एक मजबूत लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा। जबाव में भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर कुल 360 रन ही बना पाई। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 138 रनों की बड़ी पारी खेली, लेकिन यह टीम को जीत नहीं दिला पाई।

आकाश चोपड़ा की बड़ी प्रतिक्रिया

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के हवाले से कहा- “हमने एक और सीरीज गंवा दी है। यह कोई अच्छी बात नहीं है। असल में यह दुख की बात है क्योंकि हमने आयरलैंड में T20I सीरीज हारी, फिर इंग्लैंड से हारे और अब ODI सीरीज भी हार गए हैं। हम कुछ भी नहीं जीत पा रहे हैं। हमने अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और एक ODI सीरीज जीती थी। उसके अलावा हमने और क्या जीता है?”

आकाश ने आगे कहा “हमने वर्ल्ड कप तो जीता, लेकिन उससे पहले हम न्यूज़ीलैंड से वनडे सीरीज हार गए थे। उससे पहले हम साउथ अफ़्रीका से टेस्ट सीरीज भी हार गए थे। हम ज़्यादा मैच हार रहे हैं और कम जीत रहे हैं। बीच में वर्ल्ड कप जीतने की वजह से हम खुश तो हुए, लेकिन उसके अलावा हम बहुत सारे मैच हार रहे हैं। हमें हारने की आदत नहीं डालनी चाहिए।”

खैर, अब इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई को खेले जाने वाले पहले मैच से होगी। फैंस की उम्मीद है कि टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करेगी।

আরো ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...

NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन

NZ vs IND 2026, 1st T20I (image via getty) 22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड...

22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन 22 अक्टूबर, गुरुवार...