Skip to main content

ताजा खबर

‘हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने के लिए खेल रहे थे’ BGT सीरीज के दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया को लेकर हरभजन सिंह

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

तो वहीं अब जारी बीजीटी सीरीज के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इस दौरे पर टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरभजन का कहना है कि हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने के लिए खेल रहे थे।

Harbhajan Singh ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी BGT सीरीज को लेकर, हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के शो टाइम आउट पर कहा- यहां क्रिकेट खेलना हमारा काम था। हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने के लिए खेल रहे थे। जब आप ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो आपको पता चलता है कि आप कितने अच्छे खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलिया बहुत अच्छी टीम थी।

हरभजन ने आगे कहा- वे नंबर एक टीम थे। यदि आप अपनी क्षमताओं को जानना चाहते हैं, तो आपको सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना होगा। हमने यही किया, हमने इसी प्रकार की कोशिश की। हमने कोशिश की और दृढ़ संकल्पित रहे। जब भी हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते थे, तो हमें कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते थे, क्योंकि वे बहुत अच्छी टीम थे।

एडिलेड टेस्ट में होगी रोहित शर्मा की वापसी

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी BGT सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होने वाली है। वह पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट मैच, अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते नहीं खेल पाए थे। देखने लायक बात होगी कि दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया, रोहित की वापसी के बाद कैसा प्रदर्शन करती है?

আরো ताजा खबर

2 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. Women’s T20 World Cup 2026: भारत की 15-सदस्यीय टीम की हुई घोषणा, अमनजोत कौर को नहीं मिली जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने...

‘हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 4 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 12 से ज्यादा है’ – MI के प्रदर्शन पर आकाश चोपड़ा

Hardik Pandya Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने आठ मुकाबलों में से सिर्फ दो...

SM Trends: 2 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जोश इंग्लिस, जिनकी नीलामी डील इस सीजन में उनकी उपलब्धता को लेकर अलग-अलग बातों की वजह से चर्चा का मुख्य विषय बन गई थी,...

IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में, 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। पंजाब किंग्स 8 मैचों में 6...