Skip to main content

ताजा खबर

“हम इस खबर का खंडन करते हैं”- जेसन गिलेस्पी वाली खबर पर भड़का का PCB

Jason Gillespie. (Source – Twitter/X)

पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल का दौर जारी है। हर कुछ दिनों में बोर्ड लगातार कुछ न कुछ बदलाव कर रही है। कभी टीम का कप्तान बदल दिया जाता है तो कभी कोच। हाल ही में बोर्ड ने गैरी कर्स्टन के इस्तीफा देने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को कोच बनाया। अब खबर ये आ रही है कि बोर्ड जेसन गिलेस्पी की भी छुट्टी कर सकती है।

दरअसल, ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी की छुट्टी कर आकिब जावेद को सभी फॉर्मेट का कप्तान बनाना चाहता है। हालांकि इस रिपोर्ट के सामने आते ही पीसीबी ने इसे गलत बताया और कहा कि, गिलेस्पी साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम के कोच बने रहेंगे। हालांकि बोर्ड ने यह साफ नहीं किया कि साउथ अफ्रीका दौरे के बाद गिलेस्पी का क्या होगा। दरअसल, उनका पीसीबी से कॉन्ट्रैक्ट 2026 तक है।

PCB ने जेसन गिलेस्पी वाली खबर का किया खंडन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सफाई देते हुए लिखा, “पीसीबी ने इस खबर का जोरदार खंडन किया है। जैसा कि पहले बताया गया था, जेसन गिलेस्पी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान टीम के कोच बने रहेंगे।”

गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद पीसीबी ने जेसन गिलेस्पी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान का व्हाइट बॉल कोच बनाकर भेजा था, जहां पाकिस्तान ने मेजबानों को 22 साल बाद वनडे सीरीज में धूल चटाई। रिपोर्ट्स के अनुसार पीसीबी रेड बॉल के साथ-साथ गिलेस्पी को वाइट बॉल का भी कोच बनाना चाहता था, मगर इसके लिए उनकी सैलरी और कॉन्ट्रैक्ट में कोई बदलाव नहीं होगा। गिलेस्पी ने इस ऑफर को ठुकरा दिया जिसके बाद पीसीबी सभी फॉर्मेट के लिए नए कोच की तलाश में जुट गया।

ऐसे में अजहर महमूद और सकलैन मुश्ताक के नाम पर भी विचार किया गया था लेकिन इन दोनों नाम पर PCB की एडवाइजरी सर्कल में उतना समर्थन नहीं मिल पाया। इसके बाद कोच के इस रेस में आकिब जावेद का नाम सामने आया।

आकिब अब पाकिस्तान के नए कोच की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद जिम्बाब्वे में टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है। अब देखना होगा कि पीसीबी कब नए व्हाइट बॉल कोच का ऐलान करता है।

আরো ताजा खबर

19 जनवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IND vs NZ 3rd ODI: ऐतिहासिक! न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मैच में 41 रनों से हराकर भारत में पहली बार जीती वनडे...

Vijay Hazare Trophy 2025-26: पुरस्कार विजेताओं और टॉप रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

Vijay Hazare Trophy 2025-26 (image via X) विदर्भ ने रविवार, 18 जनवरी को बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर अपना पहला...

VHT Final 2025-26: सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर विदर्भ ने चौथी बार जीती विजय हजारे ट्राॅफी

Atharva Taide (Image Credit- Twitter X) विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 के जारी सीजन का फाइनल मैच आज 18 जनवरी, रविवार को बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर खेला...

IND vs NZ 3rd ODI: ऐतिहासिक! न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मैच में 41 रनों से हराकर भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज 

IND vs NZ 2026, 3rd ODI (image via getty) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच आज 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्कर...