Skip to main content

ताजा खबर

सौरभ नेत्रावलकर मैच के बाद होटल से ही काम करते हैं, वो अपने….: तेज गेंदबाज की बहन ने किया बड़ा खुलासा

Saurabh Netravalkar (Photo Source: Getty Images)

USA के बेहतरीन तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर का प्रदर्शन इस समय खेले जा रहे हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी अच्छा रहा है। सौरभ नेत्रावलकर की गेंदबाजी की कई लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में सौरभ ने भारत के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा का विकेट लिया था।

हाल ही में शानदार तेज गेंदबाज की बहन निधि ने अपने भाई को लेकर बड़ा खुलासा किया। बता दें, सौरभ नेत्रावलकर क्रिकेट खेलने के साथ-साथ Tech कंपनी ओरेकल में भी काम कर रहे हैं। निधि ने खुलासा किया कि सौरभ नेत्रावलकर अपने काम के प्रति काफी गंभीर रहते हैं और मैच के बाद होटल से ही कार्य करते हैं।

निधि ने न्यूज़18 को बताया कि, ‘सौरभ की किस्मत काफी अच्छी रही है क्योंकि उनके पूरे करियर में कई लोगों ने उनके साथ दिया है। उन्हें यह बात पता होती है कि जब वो क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तब उन्हें अपने काम में शत प्रतिशत देना पड़ता है। इस समय वो क्रिकेट खेलने के साथ-साथ काम भी कर रहे हैं और हर जगह अपना लैपटॉप ले जा रहे हैं। उनको खुली छूट मिली हुई है कि वो कहीं से भी काम कर सकते हैं।

यही नहीं सौरभ जब भारत आते हैं तब भी वो अपना लैपटॉप साथ लेकर आते हैं। मैच के बाद भी होटल से ही वो अपना काम कर रहे होते हैं। सौरभ नेत्रावलकर अपने काम के प्रति काफी गंभीर है।’

सौरभ नेत्रावलकर ने क्रिकेट भी खेला है और क्लास में पढ़ाई में टॉप भी किया है: निधि

निधि ने आगे बताया कि, ‘सौरभ नेत्रावलकर के अंदर Mumbaikarness पूरी तरह से भरी हुई है। आप यह चीज उनके अंदर से बिल्कुल भी नहीं निकाल सकते हैं। सौरभ के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि क्रिकेट के साथ-साथ वो पढ़ाई में भी काफी अच्छे थे और उन्होंने अपनी क्लास में टॉप किया था।’

USA ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अगर अमेरिका आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच को अपने नाम कर लेती है तो वो इस शानदार टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह बना लेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैं जितना हो सके, उतना योगदान देने का प्रयास करता हूं’ LSG के खिलाफ मैच से पहले RCB स्टार ने दिया बड़ा बयान 

RCB (Image Credit- Twitter X) आज 15 अप्रैल, बुधवार को जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है।...

SM Trends: 15 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 15 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिग्वेश राठी और आयुष बडोनी...

IPL 2026: MI vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

IPL 2026, MI vs PBKS: top 3 players to watch out (image via X) मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब...

IPL 2026, Match 24: मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, MI vs PBKS: head to head records (image via X) मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 24वें मैच में, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स...