Skip to main content

ताजा खबर

“सोशल मीडिया से दूर….सिर्फ ट्रेनिंग पर फोकस”- करियर बचाने के लिए शॉ को पूर्व क्रिकेटर ने बताया ‘रामबाण इलाज’

Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter X)

भारत के एक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को हाल ही में अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 25 वर्षीय शॉ IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे, उन्होंने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा था लेकिन फिर भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। शॉ का नाम दो बार मेगा ऑक्शन में आया लेकिन एक भी बोली नहीं लगी।

इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पृथ्वी शॉ की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा फिट होने में लगानी चाहिए और अगर उन्हें एक बार फिर सफलता का स्वाद चखना है तो सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। शॉ ने किशोरावस्था में पदार्पण करते हुए टेस्ट शतक बनाया था।

केविन पीटरसन ने पृथ्वी शॉ के लिए शेयर किया ये खास पोस्ट

पीटरसन ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ”खेल में वापसी की कुछ बेहतरीन कहानियां हैं। अगर पृथ्वी शॉ के आसपास अच्छे लोग हैं जो उनकी सफलता की परवाह करते हैं तो वे उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने और पूरी तरह से फिट होने के लिए ट्रेनिंग करने को कहेंगे। यह उसे सही रास्ते पर वापस ले आएगा, जहां पिछली सफलता वापस हासिल की जा सकती है। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं।”

Some of the greatest sports stories are COMEBACK stories.
If Prithvi Shaw has decent people around him who care about his long term success, they’d sit him down, tell him to get off social media & train his absolute backside off in getting super fit. It’ll get him back into the…

— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) December 3, 2024

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ सहित कई लोगों को लगता है कि उनके मैदान के बाहर के व्यक्तित्व ने निश्चित रूप से उनके मैदानी खेल को प्रभावित किया है। हाल में शॉ को अधिक वजन और अनफिट होने के कारण मुंबई रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में वापसी हुई लेकिन अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

भारत की 2018 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान पृथ्वी को भारतीय क्रिकेट के अगले स्टार के रूप में देखा जा रहा था और छह सत्र पहले टेस्ट पदार्पण पर शतक लगाने के बाद उनसे उम्मीदें बढ़ गई थीं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल...

IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (image via X) एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक यादगार पल देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के...

2 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...