Skip to main content

ताजा खबर

सोशल मीडिया पर ‘Thala for a reason’ ट्रेंड को लेकर MS Dhoni का बड़ा बयान, कहा- मैं फैंस का आभारी….

सोशल मीडिया पर ‘Thala for a reason’ ट्रेंड को लेकर MS Dhoni का बड़ा बयान, कहा- मैं फैंस का आभारी….

MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीती है। उन्होंने अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, जिसके बाद वह लगातार आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

पूरी दुनिया में धोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, जिसका नजारा अक्सर हमें सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिल जाता है। माही के फैंस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘Thala for a reason’ एक नया ट्रेंड शुरू किया है।

फैंस इस ट्रेंड में धोनी की जर्सी नंबर 7 को हर अच्छी चीज से जोड़ते हैं। हाल ही में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इस ट्रेंड के बारे में बात की, उन्होंने खुलासा किया है कि वह इसके बारे में जानते हैं और साथ ही उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए हमेशा प्यार और समर्थन दिखाने के लिए धन्यवाद भी कहा है।

मुझे सोशल मीडिया पर अपना बचाव करने की जरूरत नहीं है- MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक इवेंट के जरिए ‘Thala for a reason’ ट्रेंड पर बात करते हुए कहा,

मैं खुद इस ट्रेंड से वाकिफ नहीं था, मुझे इसके बारे में इंस्टाग्राम के जरिए पता चला। इसलिए, मैं अपने फैंस का आभारी हूं। मुझे सोशल मीडिया पर अपना बचाव करने की जरूरत नहीं है। मुझे कभी भी सामने आकर सोशल मीडिया या इंस्टाग्राम पर कुछ भी कहने की जरूरत नहीं पड़ती। जब भी जरूरत होती है, मेरे फैंस मेरे लिए ऐसा करते हैं। जब भी जरूरत होती है वो मेरी तारीफ करते हैं। 

धोनी ने आगे कहा,

इसलिए मुझे कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है, मुझे लगता है ये भी उसी का हिस्सा था। इसलिए मैं अपने फैंस का बहुत आभारी हूं। हालांकि मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, फिर भी वे मेरे पोस्ट करने का इंतजार करते हैं और उन्हें यह बहुत पसंद आता है। 

আরো ताजा खबर

IPL प्लेऑफ के इतिहास में खेली गई ऑल-टाइम टॉप-5 सबसे बेहतरीन पारियां

Top 5 greatest IPL playoffs batting knocks of all time (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग ने अनगिनत यादगार पल दिए हैं, लेकिन असली खिलाड़ी की पहचान तो प्लेऑफ में...

IPL 2026, Eliminator: SRH बनाम RR एलिमिनेटर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Eliminator, SRH vs RR: match preview (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को मुल्लांपुर...

2025 महिला विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Harmanpreet Kaur honoured with Padma Shri award (image via X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार, 25 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

26 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: आज क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल...