Skip to main content

ताजा खबर

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में क्रिकेटर्स को लेकर दाखिल याचिका को किया खारिज, यहां जाने क्या है पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में क्रिकेटर्स को लेकर दाखिल याचिका को किया खारिज, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Supreme Court of India [Photo for representation purpose only.] (Photo Source: Twitter)

सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी 6 सितंबर को मुंबई के सभी स्टेडियम में क्रिकेटर्स के लिए शौचालय की सुविधा की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति अभय ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की खंडपीठ ने इस मामले में जनहित याचिका दायर करने के याचिकाकर्ता के अधिकार पर भी सवाल उठाया है।

जस्टिस ए एस ओका और जस्टिस AG मसीह की बेंच ने कहा, ‘यह किस तरह की जनहित याचिका है? यदि क्रिकेटर्स के लिए शौचालय नहीं हैं तो वे खुद ही इसे देख लेंगे।’

सुप्रीम कोर्ट (SC) की डबल बेंच एक वकील द्वारा दायर उस जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई कर रही थी। जिसका निपटारा हाई कोर्ट ने पिछले साल जून में कर दिया था। फिर भी अपनी PIL को किसी अंजाम तक पहुंचाने के लिए जब वकील ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, तो मुकदमों की भीड़ पर चिंता जताते हुए जज ने सख्त टिप्पणी करते हुए याचिका खारिज कर दी।

वकील ने अपनी PIL में मुंबई क्रिकेट संघ (MCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सार्वजनिक मैदानों पर अभ्यास या अनौपचारिक मैच के दौरान खिलाड़ियों को पेयजल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देने संबंधी अनुरोध किया था।

PIL को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये कहा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘आपने जो तस्वीरें संलग्न की हैं जरा उन्हें देखिए। मुंबई के इन्हीं मैदानों ने देश को महानतम क्रिकेटर दिए हैं…’ पीठ ने याचिकाकर्ता से यह भी पूछा कि क्या वह मुख्य रूप से क्रिकेटर है या वकील, इस पर याचिकाकर्ता ने कहा, ‘मैं वकील हूं।’ यह सुनकर बेंच ने कहा, ‘जनहित याचिका में ये किस प्रकार की अपील की गई है? आप चाहते हैं कि मुंबई के विभिन्न मैदानों में क्रिकेटर्स को शौचालय उपलब्ध कराए जाएं।’ शीर्ष अदालत ने कहा- ‘बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) का फैसला सही था कि जनहित याचिका सुनवाई योग्य नहीं हैं।’

सुनवाई का समापन करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस फैसले को बरकरार रखा कि जनहित याचिका विचारणीय नहीं है, इस बात पर जोर देते हुए कि उठाए गए मुद्दे न्यायिक हस्तक्षेप की मांग नहीं करते हैं और संबंधित खेल निकायों द्वारा खुद ही बेहतर तरीके से निपटाए जा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...