Skip to main content

ताजा खबर

सुपरस्टार ‘Thalapathy’ Vijay की नई फिल्म G.O.A.T. की ट्रेलर में दिखाई दिए MS Dhoni! लीक हुई तस्वीर?

MS Dhoni in Thalapathy Vijay G.O.A.T trailer (Source X)

The G.O.A.T. Trailer: तमिल सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने शनिवार (17 अगस्त) को द गोट (ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम) का ट्रेलर जारी किया। इस मूवी में साउथ इंडस्ट्री और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति मेन लीड कैरेक्टर हैं। इस मूवी में विजय का डबल रोल है। डबल रोल वाली यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी, यह सबूत इसका ट्रेलर देखकर मिल जाएगा। इस मूवी में थलापति विजय पिता और पुत्र दोनों की भूमिका निभा रहे हैं।

द गोट ट्रेलर (The G.O.A.T. Trailer)

2 मिनट 51 सेकंड के इस वीडियो में विजय को एक बंधक वार्ताकार, फील्ड एजेंट और जासूस के रूप में पेश किया गया है, जिसने अपने करियर में 68 सफल ऑपरेशन किए हैं। प्रशांत के किरदार द्वारा उसे ‘सैट्स का सर्वश्रेष्ठ’ यानि GOAT of SATS भी कहा जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि हमें विजय बूढ़े और जवान दोनों कैरेक्टर में दिखाई देने वाले हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रेलर साझा करते हुए निर्देशक ने लिखा, ” मेरे हीरो THE @actorvijay को उस तरह से पेश कर रहा हूँ जिस तरह से आप सदियों से देखना चाहते थे! यहाँ #TheGoatTrailer है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।”

विजय की फिल्म में दिखी धोनी की झलक 

ट्रेलर आने के बाद से ही प्रशंसकों ने इसमें एमएस धोनी से जुड़ा एक सीक्रेट डिकोड कर लिया है। दरअसल, इस ट्रेलर में हमें विजय पीली जर्सी पहने दिखाई दिए जिसपर लिखा है ‘Definitely NOT.’

जी हाँ, आप सही समझ रहे हैं, धोनी से जब संन्यास के बारे में पूछा गया था वह Definitely NOT बोलकर जवाब देते हैं और यह जवाब काफी वायरल हुआ था। अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद कुछ फैंस बोल रहे हैं कि वह इस मूवी में डेब्यू करने वाले हैं, क्योंकि कुछ सालों से ये खबर थी कि दोनों एक फिल्म के लिए साथ में काम कर सकते हैं।

गौरतलब है कि, दूसरी तरफ फिल्म का टाइटल है G.O.A.T- धोनी को तमिल फैंस ने थाला का नाम दिया है जो थलापति का शॉर्ट फॉर्म है। एक क्रिकेट में तो दूसरा फिल्म में G.O.A.T. है। अब यह देखना है कि क्या धोनी इस फिल्म से जुड़े हैं या फिर विजय ने उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए यह सीन रखा है। आपको क्या लगता है?

Vijay is wearing “Definitely not” T-shirt in the GOAT movie.

– The Dhoni reference 👌 pic.twitter.com/ZiQwJWPo7T

— Johns. (@CricCrazyJohns) August 17, 2024

 

আরো ताजा खबर

नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया ‘बदमाश’ 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) हाल में ही समाप्त हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नंबर 1 टी20 खिलाड़ी और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को...

‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ

Rohit Sharma (image via getty) भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2025 के आखिर से अपने जबरदस्त शारीरिक बदलाव से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। अक्टूबर 2025...

BCCI नमन पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची पर डालें नजर, भारत की ICC ट्रॉफी विजेता टीमों को किया जाएगा सम्मानित

Full list of BCCI Naman Award recipients revealed (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्रतिष्ठित ‘नमन अवॉर्ड्स 2026’ में भारतीय क्रिकेट जगत की बेहतरीन उपलब्धियों का जश्न मनाएगा। यह...

IPL 2026: समय आ गया है जब एमएस धोनी अगली पीढ़ी के सितारों को कमान सौंपे – इरफान पठान

Irfan Pathan and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार यह सीजन 28 मार्च...