Skip to main content

ताजा खबर

सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान को लगा एक और झटका, 1965 के बाद से सबसे कम रेटिंग पॉइंट्स

PAK Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

3 सितंबर 2024 की तारीख पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के लिए सबसे खराब दिन रहा। इसी दिन उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को होम टेस्ट सीरीज में 0-2 से क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा। सीरीज के दोनों टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए थे, जहां पाकिस्तान ने पहला टेस्ट 10 विकेट से और दूसरा टेस्ट छह विकेट से गंवा दिया। दोनों टेस्ट मैचों में पाकिस्तान जिस स्थिति से हारा, वह निराशाजनक थी।

पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने 448 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित की थी लेकिन फिर भी वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पहली पारी में 26 रनों पर छह आउट कर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद शान मसूद एंड कंपनी को हार का सामना करना पड़ा। इस टेस्ट सीरीज में हारने का नुकसान पाकिस्तान को आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भी हुआ है।

ICC टेस्ट रैंकिंग में आठवें पायदान पर पहुंचा पाकिस्तान

दरअसल ICC ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीरीज समाप्त होने के बाद अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। पाकिस्तान आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में दो पायदान खिसकर आठवें नंबर पर आ गया है। पाकिस्तान इस वक्त 76 रेटिंग पॉइंट्स पर है, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में उनका लोएस्ट रेटिंग पॉइंट भी है। 1965 के बाद से यह पाकिस्तानी टीम की सबसे कम रेटिंग है। 12 टेस्ट टीमों की रैंकिंग में पाकिस्तान से नीचे बांग्लादेश, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान की टीमें हैं।

पाकिस्तान की हार का फायदा श्रीलंका और वेस्टइंडीज को मिला है, दोनों एक-एक पायदान ऊपर छठे और सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। ICC की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में टॉप-5 टीमों स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।। इस रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 124 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर बना हुआ है, जबकि भारत (120 रेटिंग पॉइंट) दूसरे पायदान पर है।

इसके बाद तीसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जबकि चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका बना हुआ है। पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड है। आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग 3 सितंबर को ही अपडेट हुई है और पाकिस्तान को इसका सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।

 

আরো ताजा खबर

‘99.9% पांड्या CSK जाएंगे’: पांड्या के पूर्व टीममेट ने IPL 2027 के लिए बड़ी भविष्यवाणी की

Hardik Pandya Former Teammate Makes Bold Prediction For IPL 2027 (image via getty) बढ़ती अनिश्चितता के बीच, हार्दिक पांड्या के साथ भारत के लिए खेल चुके हनुमा विहारी ने इस...

IND vs AFG: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, मानव सुथार का हुआ डेब्यू; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs AFG 2026: India opted to bat first (image via JioHotstar) भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच में, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और मुल्लांपुर,...

IPL 2026: 5 टैलेंटेड खिलाड़ी जो पूरे सीजन बेंच पर ही बैठ रह गए

IPL 2026 Top 5 talented players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई, लेकिन दूसरी ओर कुछ ऐसे प्रतिभाशाली...

‘टी20 में सूर्यकुमार कोहली के बराबर हैं’ आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज ने किया चौंकाने वाला दावा

Suryakumar Yadav and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत को इस साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी खतरे में है। ताजा मीडिया...