Skip to main content

ताजा खबर

सीरीज जीतने के बाद SKY ने किया खास काम, Team India के नए खिलाड़ियों के कर दी ट्रॉफी नाम

Team India (Image Credit- Instagram)

जब Team India को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार मिली थी, तो टीम का हर एक फैन काफी ज्यादा निराश था। लेकिन SKY की कप्तानी में भारतीय टीम ने फैन्स को खुश होने का मौका दे दिया, जहां टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम कर ली। वहीं सीरीज जीतने के बाद कप्तान SKY के एक जेस्चर ने सुर्खियां बटोरने का काम किया है।

आखिरी टी20 मैच में छा गए Team India के 2 बल्लेबाज

जी हां, Team India ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक तरफ टी20 सीरीज जीती, तो दूसरी तरफ आखिरी टी20 मैच में भारतीय टीम के 2 बल्लेबाजों ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। जहां तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शतक जड़ा, संजू ने इस साल अपना तीसरा टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया है और तिलक का ये बैक टू बैक दूसरा शतक है।

Team India के टी20 कप्तान ने दिल जीत लिया सभी का

*Team India ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-1 से जीती टी20 सीरीज।
*जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया एक बड़ा ही प्यारा जेस्चर।
*टीम के नए खिलाड़ी Vyshak Vijay, रमनदीप-यश दयाल को दी SKY ने ट्रॉफी।
*जिसके बाद टीम के ये तीन खिलाड़ी नजर आए आए काफी ज्यादा ही खुश।

SKY ने इस वीडियो में दी युवा खिलाड़ियों को ट्रॉफी

#TeamIndia seal series victory in style yet again! 🏆🇮🇳#SAvIND #JioCinema #Sports18 #ColorsCineplex #JioCinemaSports pic.twitter.com/rvablJshgs

— JioCinema (@JioCinema) November 15, 2024

एक नजर डालते हैं Team India की इस तस्वीर पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

रोहित शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है सामने

एक तरफ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में जीत की कहानी लिखी है, तो दूसरी तरफ वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां रोहित  दूसरी बार पिता बने हैं और उनकी वाइफ रितिका ने बेटे को जन्म दिया है, इसी कारण के चलते हिटमैन टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हुए थे। अब देखना अहम होगा की क्या वो पहला टेस्ट मैच खेलते हैं या नहीं, वैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 22 तारीख से हो रहा है। दूसरी ओर अगर टीम इंडिया को WTC फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है, तो टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये टेस्ट सीरीज 4-0 से जीतनी होगी

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, 2nd Semifinal: बल्लेबाजी के अनुकूल होगी वानखेड़े की पिच? मौसम के मिजाज पर भी डालें नजर

IND vs ENG, T20 WC 2026: pitch and weather report (image via getty) भारत 5 मार्च, 2026 को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026...

SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 170 रनों का लक्ष्य, यान्सेन की हाफ सेंचुरी 

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच, आज 4 मार्च को कोलकाता के...

क्या हुआ था जब भारत ने आईसीसी नाॅकआउट में आखिरी बार इंग्लैंड का सामना किया था?

IND vs ENG (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह...

IND vs ENG, 2nd Semifinal: अभिषेक शर्मा को बिठाया जाएगा बाहर? दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI पर नजर डालें

IND vs ENG, 2nd Semifinal: probable playing xi (image via getty) इंग्लैंड गुरुवार, 05 मार्च को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026...