Skip to main content

ताजा खबर

“सिर्फ 23 रन से फरारी मिस कर गए”- बेटे Aaryavir के 297 रनों की पारी के बाद सहवाग के ये ट्वीट हुआ वायरल

Aaryavir Sehwag (Photo Source: X)

कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली और मेघायल के बीच खेले जा रहे मैच में आर्यवीर सहवाग ने 297 रनों की जबर्दस्त पारी खेली। आर्यवीर की बैटिंग में उनके पिता सहवाग की झलक दिखाई दी। आर्यवीर ने 309 गेंदों पर 51 चौके और तीन छक्कों की मदद से यह पारी खेली। 17 साल के आर्यवीर हालांकि अगर 23 रन और बना लेते तो उन्हें फरारी मिल जाती।

आर्यवीर का यह सीक्रेट आउट करने वाला और कोई नहीं खुद उनके पिता वीरेंद्र सहवाग हैं, लेकिन इन 23 रनों के पीछे का क्या राज है हम आपको बताते हैं। 23 रन और बनाने पर ऐसा क्या हो जाता, जिसके बाद आर्यवीर को फरारी गिफ्ट में मिल जाती। दरअसल वीरेंद्र सहवाग का टेस्ट क्रिकेट में हाइएस्ट स्कोर 319 रनों का है।

बेटे आर्यवीर के लिए वीरेंद्र सहवाग ने किया ये ट्वीट

ऐसा लगता है कि सहवाग ने बेटे आर्यवीर से प्रॉमिस किया होगा कि अगर वह उनके बेस्ट टेस्ट स्कोर से ज्यादा रन बनाएंगे, तो उन्हें फरारी मिलेगी। सहवाग ने आर्यवीर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बढ़िया खेले आर्यवीर, लेकिन 23 रनों से तुमने फरारी मिस कर दी।

लेकिन बढ़िया खेले, अपने अंदर की आग को जलाए रखो और उम्मीद करता हूं कि तुम ऐसे बड़े शतक, डबल सेंचुरी और ट्रिपल सेंचुरी मारते रहोगे। खेल जाओ…’ आर्यवीर ने अपनी फिटनेस पर भी लगता है काफी काम किया है।

Well played @aaryavirsehwag . Missed a Ferrari by 23 runs. But well done, keep the fire alive and may you score many more daddy hundreds and doubles and triples. Khel jaao.. pic.twitter.com/4sZaASDkjx

— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 22, 2024

मुकाबले की बात करें तो मेघालय पहली पारी में 260 रनों पर ऑलआउट हो गया, जवाब में दिल्ली ने पांच विकेट पर 623 रनों पर पारी घोषित कर दी। मेघालय पहली पारी में 260 रनों पर ऑलआउट हो गया, जवाब में दिल्ली ने पांच विकेट पर 623 रनों पर पारी घोषित कर दी। आर्यवीर के अलावा अर्नव बग्गा ने 114 रनों की जबकि धन्य नकरा ने 130 रनों की पारी खेली और दिल्ली को इस मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: अरुण जेटली स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकाॅर्ड? यहां जाने

Arun Jaitley Stadium (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद, अब भारतीय टीम दिल्ली...

अजिंक्य रहाणे की ऑल-टाइम राइट हैंडेड टी20 XI में विराट कोहली को नहीं मिली जगह

Ajinkya Rahane (Image Credit Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपना ऑल-टाइम राइट हैंडेड टी20 प्लेइंग इलेवन चुना है। उनकी इस टीम में कई दिग्गज...

SM Trends: 11 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मैच आज 11 फरवरी, बुधवार को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मुकाबले...

11 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 WC 2026: अरुण जेटली स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकाॅर्ड? यहां जाने भारत ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब...