
1) “हमारा शतक 150 से शुरू होता है…..”- अपने पिता का जिक्र करते हुए मुशीर खान ने दिया बड़ा बयान
मुशीर खान ने Cricket.com के हवाले से कहा कि, “हमारे पिता ने हमें बड़ा स्कोर बनाने के लिए तैयार किया है, हमारे लिए, हमारा शतक 150 से शुरू होता है। उन्होंने हमें उस माइलस्टोन तक पहुंचने के बाद अपने शॉट्स खेलने के लिए कहा था। हमें पूरा दिन खेलना होगा, विकेट पर टिके रहना होगा और हम रनों के लिए बहुत भूखे हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)
2) सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में क्रिकेटर्स को लेकर दाखिल याचिका को किया खारिज, यहां जाने क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी 6 सितंबर को मुंबई के सभी स्टेडियम में क्रिकेटर्स के लिए शौचालय की सुविधा की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति अभय ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की खंडपीठ ने इस मामले में जनहित याचिका दायर करने के याचिकाकर्ता के अधिकार पर भी सवाल उठाया है। जस्टिस ए एस ओका और जस्टिस AG मसीह की बेंच ने कहा, ‘यह किस तरह की जनहित याचिका है? यदि क्रिकेटर्स के लिए शौचालय नहीं हैं तो वे खुद ही इसे देख लेंगे।’ (पढ़ें पूरी खबर)
3) न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान है पूरी तरह से तैयार, स्क्वॉड का किया ऐलान
अफगानिस्तान क्रिकेट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी स्पिनर राशिद खान के चोटिल होने की वजह से एकमात्र टेस्ट में हशमतुल्लाह शाहिदी अफगानिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, जिया उर रहमान अकबर, शम्स उर रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, खलील अहमद। (पढ़ें पूरी खबर)
4) Duleep Trophy 2024: ऋषभ पंत ने मयंक अग्रवाल का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन के खेल के दौरान इंडिया B के बेहतरीन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इंडिया A के मयंक अग्रवाल का शानदार कैच पकड़ा। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नवदीप सैनी की एक गेंद को मयंक अग्रवाल फाइन लेग की ओर खेलना चाह रहे थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर ऋषभ पंत के बाएं ओर गई। हालांकि, पंत ने डाइव लगाकर इस शानदार कैच को पूरा किया। मयंक अग्रवाल भी पंत द्वारा लिए गए कैच को देख दंग रह गए। (पढ़ें पूरी खबर)
5) Duleep Trophy 2024: मानव सुथार के पंजे ने इंडिया C की कराई मैच में वापसी, अब इंडिया D को अक्षर पटेल से करिश्माई पारी की उम्मीद
दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया D ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 206 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 11 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि हर्षित राणा ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है। इससे पहले इंडिया C ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए। टीम की ओर से बाबा इंद्रजीत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 149 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 72 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक पोरेल ने 34 रनों का योगदान दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
6) Duleep Trophy, IND-A vs IND-B: Day 2: दोहरे शतक से चूके मुशीर खान, इंडिया-ए के लिए बल्ले से फ्लॉप हुए शुभमन गिल
दलीप ट्रॉफी 2024 का पहला मुकाबला इंडिया-ए और इंडिया-बी के बीच खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन के अंत तक इंडिया-बी ने 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए थे। आज खेल के दूसरे दिन इंडिया-बी की टीम पहली पारी में 321 रनों पर सिमट गई। दिन के अंत तक इंडिया-ए ने 2 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं, टीम 187 रनों से पीछे चल रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
7) बेंगलुरु से ज्यादा अनंतपुर में दलीप ट्राॅफी मैच देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़, वायरल हुई फोटोज
भारत में क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजते हैं। वे अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। अब कुछ ऐसा ही नजारा जारी दलीप ट्राॅफी में देखने को मिला है। बता दें कि जारी दलीप ट्राॅफी का पहला मैच इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में, तो दूसरा मैच अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम के मुकाबले अनंतपुर में भारी संख्या में फैंस दलीप ट्राॅफी मैच देखने के लिए पहुंचे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
8) Ishant Sharma ने किया Virat के साथ बड़ा धोखा, खेल-खेल में खुल गई सारी पोल
तेज गेंदबाज Ishant Sharma और विराट कोहली के बीच पक्की दोस्ती है, ये खिलाड़ी एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। साथ ही जब भी इशांत को मौका मिलता है, वो विराट कोहली की खूब तारीफ करते हैं। लेकिन इस बार इस तेज गेंदबाज ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो विराट को पसंद ना आए और ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) हाथ में करोड़ों की घड़ी और चेहरे पर ये एटीट्यूड, अलग ही अवतार में दिख रहे हैं कप्तान Rohit आज-कल
सुपर फिट होने के बाद आज-कल कप्तान Rohit Sharma का गजब ही रूप नजर आ रहा है, जहां हिटमैन में एक अलग ही आत्मविश्वास आ गया है। अब ऐसा ही एक पोस्ट रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें रोहित ने अपने अलग-अलग अवतार दिखाए और ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
10) Rajasthan टीम में हुई Rahul Dravid की Royal एंट्री, इस पोस्ट ने किया पूरे इंटरनेट को हैंग
लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि Rahul Dravid की Rajasthan Royals टीम में बतौर हेड कोच एंट्री होगी, वहीं अब इन सभी कयासों पर ब्रेक लग गए हैं। जहां टीम ने सोशल मीडिया पर द्रविड़ को लेकर पोस्ट शेयर कर दिया है, ऐसे में IPL 2025 से आपको द्रविड़ RR टीम के डग आउट में बैठे हुए नजर आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
SM Trends: 16 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: GT vs KKR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर
IPL 2026: GT vs KKR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां
IPL 2026, Match 25: गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

