Skip to main content

ताजा खबर

सनथ जयसूर्या बने श्रीलंका टीम के हेड कोच, जानें कब तक है उनका कार्यकाल?

Sanath Jayasuriya & Charith Asalanka (Photo Source: Getty Images)

भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को अंतरिम  से श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। सनथ जयसूर्या को 1 अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2026 तक नियुक्त किया गया है यानि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक टीम के हेड कोच बने रहेंगे। 

हाल ही में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है। पिछले कुछ समय से श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। यानी, जब से सनथ जयसूर्या ने टीम का कोच पद संभाला है तब से टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। 

सनथ जयसूर्या की कोचिंग में श्रीलंका ने भारत को हराया 

इस अवधि के दौरान, श्रीलंका ने भारत को एकदिवसीय श्रृंखला में हराया, फिर घरेलू धरती पर इंग्लैंड को टेस्ट मैच में हराया और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीती। शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए सनथ जयसूर्या को श्रीलंका का पूर्णकालिक कोच नियुक्त किया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट के बयान के मुताबिक, ”श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के हालिया दौरों में टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया।”

Sri Lanka Cricket wishes to announce the appointment of Sanath Jayasuriya as the head coach of the national team.

The Executive Committee of Sri Lanka Cricket made this decision taking into consideration the team’s good performances in the recent tours against India, England,… pic.twitter.com/IkvAIJgqio

— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) October 7, 2024

सनथ जयसूर्या का अगला टास्क

मुख्य कोच के रूप में जयसूर्या की पहली जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों के मैच होंगे, जो दांबुला और पल्लेकेले में खेले जाएंगे। जयसूर्या पहले श्रीलंका क्रिकेट के सलाहकार थे। उन्हें जुलाई में पहली बार अंतरिम मुख्य कोच नामित किया गया था।

पिछले कुछ महीनों में जयसूर्या के मार्गदर्शन में, श्रीलंका ने 27 वर्षों में भारत के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला जीती। वहीं, 10 साल में पहली बार इंग्लैंड को उसी की धरती पर टेस्ट मैच में हराया। साथ ही हाल ही में न्यूजीलैंड को उसके घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया।

सनथ जयसूर्या का क्रिकेट करियर

1991 से 2007 तक, सनथ जयसूर्या ने 110 टेस्ट मैच खेले और 40.07 की औसत से 6973 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल थे। उन्होंने 445 एकदिवसीय मैचों में 32.36 की औसत से 28 शतक और 68 अर्द्धशतक के साथ 13,430 रन भी बनाए। उन्होंने 1996 विश्व कप में श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़

Mangesh Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया। मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी...

CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Chennai Super Kings full squad चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 नीलामी में अकील होसेन को ₹2 करोड़ में साइन करके अपनी टीम को मजबूत किया। उन्होंने अनकैप्ड...

RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस...

SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Sunrisers Hyderabad full squad सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2025 में सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी...