Skip to main content

ताजा खबर

शाहीन अफरीदी नहीं यह स्टार खिलाड़ी बनेगा पाकिस्तान टीम का व्हाइट बॉल कप्तान

शाहीन अफरीदी नहीं यह स्टार खिलाड़ी बनेगा पाकिस्तान टीम का व्हाइट बॉल कप्तान

Mohammed Rizwan (Photo Source: X)

Mohammad Rizwan likely become Pakistan’s ODI and T20 captain: पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद पीसीबी ने बाबर आजम, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं इस बदलाव के बाद पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हरा दिया है। इस बीच अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम की कप्तानी मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को सौंपी जा सकती है।

आपको बता दें कि बाबर आजम (Babar Azam) ने तीन प्रारूपों से कप्तानी छोड़ दी है। शान मसूद तो टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन टीम को वनडे और टी-20 के लिए कप्तान की तलाश है। ऐसे में पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर- बल्लेबाज रिजवान को T20 और वनडे का कप्तान बनाया जा सकता है।

दरअसल, बाबर को दूसरी बार व्हाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान बनाया गया था, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में रिजवान कप्तान की रेस में सबसे आगे थे, क्योंकि मैनेजमेंट पहले ही शाहीन अफरीदी को आजमा चुका है।

सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा

जारी टेस्ट सीरीज की बात करें तो पाकिस्तान के दूसरे टेस्ट में जीत के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी आ गया है। अब तीसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से रावलपिंडी में खेला जाना है।

वहीं तीसरे टेस्ट के लिए बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की वापसी होने वाली है। पिछले मैच में बाबर और शाहीन को बाहर को ड्रॉप किए जाने के बावजूद, पाकिस्तान दोनों खिलाड़ियों की ओर देख रहा है और उन्हें आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी योजनाओं में रखा है। वहीं फिटनेस समस्याओं के कारण फखर जमान के सीरीज के लिए उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...